ईमेल के जरिए एंबिएंस मॉल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुरुग्राम 17 अगस्त 2024। दिल्ली के बाद अब गुरुग्राम में मॉल को उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई है। ईमेल पर एंबिएंस मॉल प्रबंधन को बम से उड़ने की धमकी 9:45 बजे पर मिली है। इसकी सूचना मिलते ही बाम निरोधी दस्ता और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। इस तरह के मेल पहले भी मिल चुके हैं। एंबियंस मॉल प्रबंधन के पास एक मेल आया है, जिसमें लिखा गया है कि मैंने बिल्डिंग में बम लगा दिए हैं। मेल में कहा गया है कि बिल्डिंग के अंदर मौजूद हर व्यक्ति की जान जा सकती है और कोई भी नहीं बचेगा। बम लगाने की वजह बताई गई है कि मुझे अपनी जिंदगी से नफरत है। इस हमले के पीछे पैगी और नोरा का हाथ बताया गया है।

बता दें बीते कुछ महीनों में दिल्ली में कई बार स्कूलों और अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। दिल्ली और एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। इन धमकियों में डीपीएस, मदर मैरी स्कूल और संस्कृति स्कूल जैसे प्रमुख स्कूल शामिल थे। 30 अप्रैल को दिल्ली के शाहदरा इलाके में चाचा नेहरू अस्पताल को भी ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। इसके बाद अस्पताल के परिसर को खाली कराया गया और गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बाद में पुष्टि की कि अस्पताल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

Leave a Reply

Next Post

वैश्विक स्तर पर इमिग्रेशन पर अंकुश लगाने की तैयारी कई देशों की सरकारें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 अगस्त 2024। वैश्विक स्तर पर कई देशों की सरकारें इमिग्रेशन पर अंकुश लगाने की योजनाओं पर काम कर रही हैं, जिसके चलते अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। हालांकि इमिग्रेशन पर  अंकुश लगने से पहले ही सिडनी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल