बांग्लादेश में इस्कॉन पर कट्टरपंथी संगठन का हमला: चटगांव में हुई हिंसा और कई गिरफ्तारियां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ढाका 10 अक्टूबर 2024। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने वाला इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कंसियसनेस) अब कट्टरपंथी संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम के निशाने पर है। इस संगठन ने इस्कॉन पर आरोप लगाया है कि वह पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री शेख हसीना सरकार का पक्षधर है और बांग्लादेश में विदेशी सांस्कृतिक एजेंडा लागू करने की कोशिश कर रहा है। वहीं हिफाजत ने इस्कॉन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है, जबकि इस्कॉन खुद एक गैर-राजनीतिक और सामाजिक संगठन है, जो बांग्लादेश में 18 मंदिरों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक कार्य करता है, जिनमें सभी धर्मों के लोगों को मुफ्त भोजन वितरण जैसे कार्य शामिल हैं।

हिफाजत-ए-इस्लाम का विरोध और बढ़ते तनाव

हिफाजत-ए-इस्लाम के नेता मुफ्ती हारुन इजहार ने आरोप लगाया कि इस्कॉन बांग्लादेश में राजनीतिक गतिविधियों में शामिल हो रहा है और यह समाज के लिए खतरा बन सकता है। हारुन ने बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर इस्कॉन पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया, तो यह विरोध और उग्र हो सकता है। वहीं हिफाजत ने देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी दी है, और उनका कहना है कि यह विरोध समाज की स्थिरता के लिए आवश्यक है। बांग्लादेश के चटगांव शहर में हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट के बाद हिंसा भड़क गई, जिसमें 53 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक हिंसा में व्यापारियों की दुकान को जलाने की कोशिश की गई और पुलिस और सेना पर भी हमले हुए जिसमें 12 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस के खिलाफ आरोप हैं कि उसने निर्दोष लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

हिफाजत-ए-इस्लाम का इतिहास

बता दें कि हिफाजत-ए-इस्लाम बांग्लादेश का एक कट्टरपंथी इस्लामी संगठन है, जिसमें धार्मिक शिक्षक और छात्र शामिल हैं। इस संगठन ने पहले भी हिंदू समुदाय के खिलाफ आवाज उठाई है। 2021 में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बांग्लादेश दौरे के खिलाफ भी इसने 3 दिनों तक प्रदर्शन किया था। हिफाजत के नेताओं के खिलाफ कई गंभीर मामले चल रहे हैं, जिनमें हत्या, बर्बरता, आगजनी और संपत्ति की क्षति जैसी गंभीर आरोप शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

सोनू सूद के कंधों पर आई बड़ी जिम्मेदारी, थाईलैंड के ब्रांड एंबेसडर बने एक्टर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 10 नवंबर 2024। कोरोना काल में लोगों के मसीहा बनकर उभरे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हाल ही में सोनू सूद को नई उपलब्धि हासिल हुई है। एक्टर को थाईलैंड के पर्यटन मंत्रालय ने देश का ‘ब्रांड एंबेसडर’ और […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं