रेल इंजन बेच देने का मामलाः एक बड़े अधिकारी की भूमिका संदिग्ध, कई अफसरों पर होगी कार्रवाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 22 दिसम्बर 2021 । पूर्णियां कोर्ट परिसर से रेल इंजन के स्क्रैप की चोरी मामले में समस्तीपुर रेल मंडल के भी कुछ अधिकारी संदेह के घेरे में हैं। फर्जी मेमो जारी करने वाले अधिकारी की तलाश शुरू हो गयी है। हालांकि, प्रारंभिक कार्रवाई में ए.डी.एम.ई. रैंक के एक पदाधिकारी को सीन से बाहर रखा गया गया है। इस मामले के जीरो रिपोर्ट में उनका नाम शामिल था। लेकिन विधिवत दर्ज प्राथमिकी में उनका नाम नही है। मामले की उच्चस्तरीय जांच के बाद ऐसे अधिकारियों पर भी गाज गिरने की आशंका जतायी जा रही है। इस मामले की रेल विजिलेंस से भी जांच कराने की चर्चा रेल मंडल में की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआरएम से लेकर जीएम तक इस मामले की प्रत्येक दिन समीक्षा कर रहे हैं। आरपीएफ द्वारा की जा रही कार्रवाई की भी रिपोर्ट ली जा रही है। एक-एक रिपोर्ट वरीय अधिकारियों से साझा की जा रही है। ताकि इस मामले में दोषी कोई भी व्यक्ति बच नहीं सके।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ की टीम समस्तीपुर, पूर्णियां सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रही है। अब इन आरोपियों के नजदीकी रिश्तेदारों का भी पता लगाया जा रहा है। ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। गौरतलब है कि फर्जी मेमो के आधार पर पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से स्क्रैप को समस्तीपुर लोको शेड के लिए लोड किया गया। लेकिन दो ट्रक व एक पिकअप वैन रास्ते से ही गायब कर दिया गया।

यूपी और बंगाल में बेचा गया इंजन का स्क्रैप

चर्चा है कि उक्त स्क्रैप को किसी माफिया के हाथ बेच दिया गया है। रेलवे की सूत्रों की मानें तो चोरी स्क्रैप को यूपी एवं बंगाल में बेचा गया। हालांकि, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। चर्चा के अनुसार, पूरे मामले में समस्तीपुर डीजल शेड के सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजीव रंजन झा को मास्टर माइंड माना जा रहा है। लेकिन सूत्रों की बात मानें तो सीनियर सेक्शन इंजीनियर मात्र एक मोहरा है। इसमें समस्तीपुर लोको शेड से लेकर पूर्णिया कोर्ट तक के कई अधिकारी व वरीय कर्मी की संलिप्तता है। हालांकि इसका खुलासा तो इंजीनियर एवं हेल्पर की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगी।

Leave a Reply

Next Post

कश्मीर में हिंदू-सिखों पर हमला करने वाले 4 आतंकी ढेर किए गए, 7 सलाखों के पीछे; सरकार ने संसद में दी जानकारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 22 दिसम्बर 2021 । सीमा पार से प्रायोजित आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में धार्मिक अल्पंसख्यकों (हिंदू-सिख) पर कुछ हमले किए हैं और इनमें शामिल चार आतंकवादियों को मार गिराया गया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को संसद में यह जानकारी दी। राज्यसभा […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां