इंजीनियरिंग काॅलेज में प्रवेश, विभिन्न परीक्षा केन्द्र, लोडिंग-अनलोडिंग कार्य कन्टेनमेंट जोन के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 21 सितंबर 2020। उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं उनके अधीनस्थ अन्य न्यायालय, महाधिवक्ता कार्यालय, रेक प्वाईन्ट पर लोडिंग-अनलोडिंग कार्य, निजी सुरक्षा एजेंसियां/सुरक्षाकर्मी कार्य, प्रवेश हेतु इंजीनियरिंग काॅलेज/विश्वविद्यालय, विभिन्न परीक्षा केन्द्र, अस्पताल एवं शासकीय खाद्यान्न संग्रहण से संबंधित परिवहन/लोडिंग-अनलोडिंग संबंधी कार्य भी कन्टेनमेंट जोन के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

दूध पार्लर व दूध वितरण तथा न्यूज पेपर हाॅकर द्वारा समाचार पत्रों के वितरण की समयावधि प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक तथा सायं 5 बजे से 6.30 बजे तक ही होगी।

प्रतियोगी/अन्य परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों हेतु उनका प्रवेश पत्र, इंजीनियरिंग काॅलेज एडमिशन की दशा में उनका काॅल लेटर तथा रेलवे/टेलीकाम संचालक एवं रख-रखाव कार्य, हाॅस्पिटल या कोविड-19 ड्यूटी में संलग्न कर्मचारियों/चिकित्सक, अध्यापक, बैंक कर्मचारी, निजी सुरक्षा कर्मी, उच्च न्यायालय एवं महाधिवक्ता कार्यालय के कर्मचारी होने की दशा में नियोक्ता द्वारा जारी आईडी कार्ड पास के रूप में मान्य किया जाएगा। मेडिकल दस्तावेज या आधार कार्ड/विधिमान्य परिचय पत्र दिखाने पर अस्पताल/पैथाॅलाजी लैब आने जाने की अनुमति होगी।

Leave a Reply

Next Post

सफल होने के लिए जूनून आवश्यक : व्यक्तित्व विकास के लिए विशेष सत्र

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 21 सितंबर 2020। कोविड-19 के कारण छत्तीसगढ़ में समस्त स्कूल बंद है, इसके चलते बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लगातार कई प्रकार की पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आज रविवार को राज्य साक्षरता […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ