एमपी से अयोध्या भेजे जाएंगे 5 लाख लड्डू, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कुछ अपने हाथों से किए तैयार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 16 जनवरी 2024। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भेजे जाने वाले पांच लाख लड्डुओं में से सोमवार को कुछ लड्डू खुद तैयार किये। इन लड्डुओं को 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रसाद के रूप में वितरित करने के लिए अयोध्या भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री यहां चिंतामन में महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की ‘लड्डू’ बनाने वाली इकाई में पहुंचे और अयोध्या भेजे जाने वाले पांच लाख लड्डू तैयार करने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने (मुख्यमंत्री) लड्डू तैयार करने वालों से बातचीत की और कुछ लड्डू बनाये भी। मुख्यमंत्री ने पैकिंग में भी मदद की। चार लाख लड्डू पहले ही तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें से प्रत्येक का वजन लगभग 50 ग्राम है। इन्हें बेसन, रवा, शुद्ध घी और सूखे मेवों से बनाया जा रहा है।”

मुख्यमंत्री यादव ने 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर घोषणा की थी कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रसाद के रूप में वितरित करने के लिए उज्जैन से पांच लाख लड्डू भेजे जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

गणतंत्र दिवस : कर्तव्य पथ पर दिखेगा महिला सीआईएसएफ दस्‍ते का दम, खास मकसद से हुआ था गठन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्‍ली 16 जनवरी 2024। इस गणतंत्र दिवस पर जो महिला दस्ते कर्तव्य पथ पर दिखेंगे, उनमें सीआईएसएफ का दस्ता भी होगा. सीआईएसएफ के दस्ते में 148 महिलाएं हैं और इनके बैंड में भी 84 महिलाएं होंगी. ऐसा पहली बार है, जब सीआईएसएफ की पूरी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल