कार्तिक आर्यन नेटफ्लिक्स पर करने वाले हैं जबरदस्त ‘धमाका’, रोंगटे खड़े कर देगा फिल्म का ट्रेलर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 अक्टूबर 2021। कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म ‘धमाका’ को लेकर लंबे वक्त से चर्चा में हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया है जिसमें कार्तिक वाकई ‘धमाका’ करते दिख रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक एक न्यूज़ एंकर का रोल प्ले कर रहे हैं जिसे एक शख्स फोन करके ब्रिज पर होने वाले धमाके की जानकारी देता है। ये ‘धमाका’ शहर के साथ-साथ कार्तिक की जिंदगी को भी हिलाकर रख देता है। फिल्म में कार्तिक का नाम अर्जुन पाठक है, जो न्यूज़ चैनल में एक एंकर हैं। ट्रेलर की शुरुआत कार्तिक के एक रेडियो शो से होती है जिसका नाम है ‘रेडियो भरोसा’। रेडियो चैनल पर कार्तिक को एक रघुवीर नाम के एक शख्स का कॉल आता है जो उन्हें बताता है कि वो सीलिंक को उड़ाने वाला है। कार्तिक पहले उसकी बात पर भरोसा नहीं करते लेकिन तभी उन्हें पीछे एक धमाका सुनाई देता है और उनके होश उड़ जाते हैं। इसके बाद कार्तिक चैनल से कहते हैं कि वो 15 मिनट में इस शख्स का इंटरव्यू लेने वाले हैं और उसके बाद शुरू होता है असली धमाकों का खेल। फिल्म में मृणाल ठाकुर, कार्तिक की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं जो ख़ुद एक पत्रकार हैं।

आपको बता दें कि कार्तिक और मृणाल की इस फिल्म का निर्देशन राम माधवानी ने किया है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 19 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। वहीं कार्तिक की बात करें तो ये पहली बार है जब एक्टर किसी फिल्म में इतना इंटेस रोल निभाते नज़र आएंगे। इससे पहले कार्तिक ने हमेशा लवर ब्वॉय या कॉमेडी रोल्स ही निभाए हैं। इस फिल्म की एक और खास बात ये है कि इसकी शूटिंग कार्तिक ने महज़ 10 में पूरी की थी। फिल्म  के लिए एक्टर ने 20 करोड़ चार्ज किए हैं। फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन के दौरान हुई थी।

Leave a Reply

Next Post

नहीं आएगी तीसरी लहर? एक दिन में मिले कोरोना के महज 13,058 नए केस, 164 लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 अक्टूबर 2021। देश में कोरोना की तीसरी लहर आने का खतरा कम होता दिख रहा है। बीते एक दिन में महज 13,058 नए संक्रमण के मामले मिले हैं, यह आंकड़ा बीते 231 दिनों में सबसे कम हैं। एक तरफ नए केसों में […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक