अमेरिका में पीएम मोदी समर्थकों ने 16 से अधिक शहरों में निकाली  रैली

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाशिंगटन 08 अप्रैल 2024। अमेरिकी राजधानी में ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्मारक और लिंकन स्मारक से लेकर ईस्ट कोस्ट में प्रतिष्ठित गोल्डन ब्रिज तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सैकड़ों समर्थकों ने आगामी लोकसभा चुनावों में उनकी जीत के लिए रैलियां कीं और भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के 400 से ज्यादा सीट जीतने की उम्मीद जताई। ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (OFBJP) यूएसए’ द्वारा रविवार को ‘मोदी का परिवार मार्च’ रैलियों का आयोजन किया गया था। एक मीडिया विज्ञप्ति में रविवार को कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी के दोबारा चुनाव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NAD) के भारत में आगामी लोकसभा चुनावों में 400 से अधिक सीटें जीतने के समर्थन में 16 से अधिक शहरों में प्रमुख स्थानों पर रैलियां आयोजित की गईं। ओएफबीजेपी-यूएसए के अध्यक्ष अदापा प्रसाद ने कहा, “भारत के विभिन्न राज्यों, कश्मीर से केरल और महाराष्ट्र से लेकर पूर्व का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय अमेरिकी समुदाय के सदस्य अमेरिका के 16 से अधिक शहरों में प्रमुख स्थानों पर ‘मोदी का परिवार’ के रूप में मार्च करने के लिए जुटे।

सैन फ्रांसिस्को, ह्यूस्टन और अटलांटा सहित 16 शहरों में मार्च आयोजित किए गए। सैन फ्रांसिस्को से सचिन्द्र नाथ ने कहा कि मार्च ने मोदी के नेतृत्व के प्रति गहरे सम्मान और एकजुटता और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में “अबकी बार 400 पार” की सामूहिक आकांक्षा को प्रदर्शित किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी मोदी और भारत के लिए उनके दृष्टिकोण के प्रति अपना अटूट समर्थन व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए। 

Leave a Reply

Next Post

सुपर स्टार राकेश मिश्रा और शिवानी सिंह का रिकॉर्ड बनाने वाला गाना "केकरा बगईचा में" ने मचाया धमाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ रंजन सिन्हा मुंबई 09 अप्रैल 2024। भोजपुरी सुपर स्टार राकेश मिश्रा और वोइस सेंशेसन शिवानी सिंह का रिकॉर्ड बनाने वाला नया गाना “केकरा बगईचा में” रिलीज के साथ वायरल हो रहा है. यह गाना राकेश मिश्रा ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है. गाने को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल