विराट कोहली नहीं हुए टी20 विश्व कप के लिए रवाना? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 मई 2024। टी20 विश्व कप 2024 के लिए  भारतीय टीम का एक जत्था शनिवार को अमेरिका के लिए रवाना हो गया। इस दौरान मुख्य कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह समेत कई खिलाड़ी नजर आए। हालांकि, विराट कोहली इनके साथ नहीं दिखे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि किंग कोहली कागजी कार्रवाई की वजह से टू्र्नामेंट के लिए रवाना नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है कि टीम इंडिया का पहला बैच अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले दुबई पहुंचेगा। 

कब अमेरिका के लिए रवाना होंगे कोहली?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली 30 मई को अमेरिका के लिए रवाना हो सकते हैं। ऐसे में वह बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले वॉर्म-अप मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। वहीं, किंग कोहली के अलावा टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या भी पहले बैच के साथ रवाना नहीं हुए। बताया जा रहा है कि वह फिलहाल लंदन में हैं  और वहीं से अमेरिका पहुंचेंगे।

आयरलैंड के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। भारतीय टीम ग्रुप-ए में शामिल है जिसमे सह मेजबान अमेरिका, कनाडा और पाकिस्तान की टीम भी मौजूद है। भारत और पाकिस्तान का ग्रुप चरण में सामना नौ जून को न्यूयॉर्क में होगा। भारतीय टीम ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया था, जबकि शुभमन गिल, रिकूं सिंह, खलील अहमद और आवेश खान रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़ेंगे।

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Leave a Reply

Next Post

मिर्जापुर में प्रधानमंत्री मोदी बोले- भाजपा सरकार में माफिया थर-थर कांपते हैं...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मिर्जापुर 26 मई 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मिर्जापुर में पहुंचे हैं। यहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 6 चरणों के मतदान में देश ने तीसरी बार भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार को पक्का कर दिया है। भारत ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने […]

You May Like

तिलक वर्मा ने हारा हुआ मैच जिताया....|....शरीर में इस मिनरल की कमी से कमजोर हो जाती है इम्युनिटी, हार्ट भी पड़ सकता है कमजोर....|....कबीरधाम के 145 धान उपार्जन केंद्रों में 10 नवंबर तक पूरी करनी होंगी तैयारियां, 37 नए केंद्र भी शामिल....|....ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात युवक की लाश....|....चार दिन सफाई बंद रखने पर ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना....|....एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले बस टर्मिनल से दौड़ेंगी गुजरात-राजस्थान की बसें....|....किसान के घर से 50 लाख की चोरी का दावा....|....जय भानुशाली: 'पैसा हमारे बीच कभी नहीं आया'....|....500 करोड़ रुपये के विवाद पर महाराष्ट्र में घमासान....|....डेमोक्रेट को वोट देना पड़ा भारी