राहुल द्रविड़ की तबीयत बिगड़ी, चेकअप के लिए बेंगलुरु रवाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 जनवरी 2023। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वह टीम इंडिया का साथ छोड़ कोलकाता से शुक्रवार सुबह अकेले बेंगलुरु रवाना हो गए। वहीं, अन्य सहायक स्टाफ और खिलाड़ी समेत भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच के लिए बाद में तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना होगी। द्रविड़ ने स्वास्थ्य कारणों से सुबह-सुबह कोलकाता से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। गुरुवार को दूसरे वनडे के दौरान द्रविड़ ने ब्लड प्रेशर की शिकायत की थी और बंगाल क्रिकेट संघ के डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया था। हालांकि, अब वह बेंगलुरु में ही इसकी जांच करवाएंगे।

द्रविड़ के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह बिल्कुल ठीक हैं और रविवार को होने वाले मैच से पहले शनिवार को तिरुवनंतपुरम में टीम से जुड़ सकते हैं। द्रविड़ की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में स्वस्थ दिखने की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। भारत के मुख्य कोच 11 जनवरी को 50 वर्ष के हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रविड़ अपने डॉक्टरों से परामर्श लेने और कुछ एहतियाती टेस्ट करवाने के लिए बेंगलुरु गए हैं। श्रीलंका सीरीज में भारत अब तक शानदार फॉर्म में रहा है। टी20 सीरीज को 2-1 से जीतने के बाद, मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने रोहित, शुभमन गिल और विराट कोहली के कुछ शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शनों के दम पर गुवाहाटी में सीरीज के पहले मैच में 67 रन की शानदार जीत दर्ज की थी।

कोलकाता में दूसरे वनडे में कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने श्रीलंका को 215 रन पर समेट दिया था। दोनों ने तीन-तीन विकेट झटके थे। जवाब में रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली के जल्दी आउट होने के बाद मेजबान टीम को रन-चेज में कुछ शुरुआती मुश्किलें आईं, लेकिन श्रेयस अय्यर (28), हार्दिक पांड्या (36) और केएल राहुल ने पारी को आगे बढ़ाया। राहुल 64 रन बनाकर नाबाद रहे और 43वें ओवर में भारत को चार विकेट से जीत दिलाई।

Leave a Reply

Next Post

तमन्ना भाटिया अपनी आगामी परियोजनाओं के लिए तैयार

शेयर करे -अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 13 जनवरी 2023। तमन्ना भाटिया ने खुद को इंडस्ट्री की सबसे होनहार अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। अभिनेत्री ने बाहुबली, सई रा नरसिम्हा रेड्डी, F3 और बबली बाउंसर जैसी विभिन्न फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से यह […]

You May Like

तिलक वर्मा ने हारा हुआ मैच जिताया....|....शरीर में इस मिनरल की कमी से कमजोर हो जाती है इम्युनिटी, हार्ट भी पड़ सकता है कमजोर....|....कबीरधाम के 145 धान उपार्जन केंद्रों में 10 नवंबर तक पूरी करनी होंगी तैयारियां, 37 नए केंद्र भी शामिल....|....ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात युवक की लाश....|....चार दिन सफाई बंद रखने पर ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना....|....एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले बस टर्मिनल से दौड़ेंगी गुजरात-राजस्थान की बसें....|....किसान के घर से 50 लाख की चोरी का दावा....|....जय भानुशाली: 'पैसा हमारे बीच कभी नहीं आया'....|....500 करोड़ रुपये के विवाद पर महाराष्ट्र में घमासान....|....डेमोक्रेट को वोट देना पड़ा भारी