पाकिस्तान नहीं लौटी सीमा हैदर तो भारत में दोबारा होगा 26/11 जैसा आतंकी हमला: मुंबई पुलिस को मिली धमकी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 14 जुलाई 2023। मुंबई पुलिस के यातायात नियंत्रण कक्ष को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी है कि अगर पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने वतन नहीं लौटी, तो भारत में 26/11 जैसा आतंकवादी हमला हो सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धमकी भरा फोन 12 जुलाई को आया था। अधिकारी के मुताबिक, फोन करने वाला व्यक्ति उर्दू में बोल रहा था और उसने कहा कि सीमा हैदर के पाकिस्तान न लौटने पर भारत में 26/11 के मुंबई हमले जैसा आतंकवादी हमला होगा, जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस धमकी भरे कॉल की जांच कर रही है और मामले की जांच के लिए अपराध शाखा की टीम की भी मदद ली जा रही है। अधिकारी के अनुसार, धमकी भरी फोन कॉल एक ऐप के माध्यम से की गई थी और पुलिस कॉलर के IP एड्रेस के बारे में पता लगाने की कोशिशों में जुटी है।

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा निवासी अपने प्रेमी सचिन मीणा से शादी करने के लिए हाल में भारत में अवैध रूप से दाखिल हुई थी। दोनों की ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के दौरान दोस्ती हुई थी। पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रहने के सिलसिले में सीमा (30) और सचिन (25) को गिरफ्तार किया था, लेकिन पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। सचिन और सीमा ने चार जुलाई को मीडिया और पुलिस के सामने एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था और सरकार से उन्हें शादी करके भारत में साथ रहने की इजाजत देने का आग्रह किया था। 

Leave a Reply

Next Post

शक्ति पीठों में से एक त्रिपुरेश्वरी मंदिर के पवित्र तालाब में मिली मानव खोपड़ी....45 दिन तक नहीं होगा पानी का इस्तेमाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अगरतला 14 जुलाई 2023।  त्रिपुरा के गोमती जिले में स्थित शक्ति पीठों में से एक त्रिपुरेश्वरी मंदिर के पवित्र तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की खोपड़ी मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि खोपड़ी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक