आजम खां बोले- मैं नहले का जवाब दहले से नहीं बल्कि बीसवें से दूंगा, भौचक्की रह जाएगी भाजपा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 26 नवंबर 2022। रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा नेता आजम खां ने कहा है कि हम तो सिर्फ इतना चाहते हैं कि प्रशासन हमारे लोगों को वोट डालने दे। अगर ईमानदारी से पोलिंग हो गई तो इस सीट पर सपा के प्रत्याशी को कोई नहीं हरा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे यहां से नेताओं को तोड़ ले जा रही है तो हम भी वहां से वर्करों को तोड़कर लाएंगे। इंतजार कीजिए, मैं नहले का जवाब दहले से नहीं बल्कि बीसवें से दूंगा। ऐसा जवाब दूंगा कि भाजपा के लोग भौचक्के रह जाएंगे।

आजम खां ने कहा कि अब अब्दुल तो दरी बिछाएगा नहीं। भाजपा के कार्यालय पर दरी तो बिछनी है, फिर दरी कौन बिछाएगा। क्या अंगद दरी बिछाएगा, अगर अंगद दरी बिछाएगा तो समझिए भाजपा गई। उन्होंने कहा कि ऐसा भी नहीं है कि हम प्रचार में भाजपा से पीछे चल रहे हैं। हम कोई शोर-शराबा नहीं कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। लोगों से शांतिपूर्वक अपना वोट डालने की अपील कर रहे हैं। सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने अखिलेश यादव भी आएंगे। एक-दो दिन में उनका कार्यक्रम तय हो जाएगा।

आजम आगे बोले कि मैंने अपने आधे दशक की राजनीति में लोगों को जोड़ने का काम किया है। हमारा रामपुर के लोगों के साथ दिल से जुड़ाव है। इस जुड़ाव को समाप्त नहीं किया जा सकता है। परिस्थितियां विपरीत होने के बाद भी लोग हमारे कार्यालय पर आते हैं, हमारे कार्यक्रम में आते हैं। क्यों आते हैं, क्योंकि वो मुझे चाहते हैं। उनका मेरे साथ दिल का जुड़ाव है। मेरे साथ तो हर जाति-धर्म के लोग जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

एमएनएनआईटी ने बनाई भारत की पहली मानव रहित कार, बीटेक छात्रों ने किया है तैयार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 नवंबर 2022। मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) ने भारत की पहली मानव रहित कार बनाई है।  इसे एमएनएनआईटी के बीटेक के छात्रों ने बनाया है। पहले चरण में परीक्षण सफल होने के बाद शनिवार को माइक्रोसाफ्ट एशिया के अध्यक्ष अहमद […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक