महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, 23 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, 17 मार्च को दिल्ली में फाइनल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 जनवरी 2024। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट 23 फरवरी से 17 मार्च तक खेला जाएगा। पिछले साल की तरह कुल पांच टीमें 22 मैच खेलेंगी। हालांकि, इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल, पिछले साल यह लीग मुंबई और नवी मुंबई के दो स्टेडियम में खेला गया था। हालांकि, इस बार इस लीग की मेजबानी मुंबई के इतर बेंगलुरु और दिल्ली को दी गई है।

इसके मुकाबले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। दोनों मैदानों को 11-11 मैचों की मेजबानी मिली है। टूर्नामेंट की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु में होने वाले मैच से होगी। यह महिला प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण है और पिछले साल हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम चैंपियन बनी थी। उसने फाइनल में मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को हराया था।

टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इसके बाद सभी पांच टीमें दिल्ली आ जाएंगी, जहां एक एलिमिनेटर समेत फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग राउंड में 20 मुकाबले खेले जाएंगे और इसके बाद एलमिनेटर और फाइनल मैच खेला जाएगा। लीग राउंड में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर खेलेगी। 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में एक भी डबल हेडर मुकाबला नहीं खेला जाएगा। हर दिन एक ही मैच होगा। एलिमिनेटर 15 मार्च और फाइनल 17 मार्च को दिल्ली में खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

14 लोगों को ले जा रहा म्यांमार का विमान मिजोरम में दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव म्यांमार 23 जनवरी 2024। लेंगपुई हवाई अड्डे पर म्यांमार सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोग घायल हो गए। विमान में पायलट के साथ 14 लोग सवार थे. मिजोरम के डीजीपी का कहना है कि घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़