प्रधानमंत्री मोदी का 2024 में कोई विकल्प नहीं, हमने तीन राज्यों के परिणाम देखे हैं : अजित पवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 25 दिसंबर 2023। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को दावा किया कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फिलहाल कोई विकल्प नहीं है। पवार ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों द्वारा मोदी के नेतृत्व को चुनौती देने की योजना बनाए जाने के संबंध में पूछे गए पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फिलहाल कोई विकल्प नहीं है। ऐसा निर्णय सिर्फ एक या दो चीजों के आधार पर नहीं बल्कि विभिन्न पहलुओं के आधार पर लिया जाता है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘आप लोग बहुत दुष्प्रचार करते हैं।” पवार ने कहा कि लेकिन देश के हितों की रक्षा कौन करेगा, देश किसके हाथों में अधिक सुरक्षित एवं मजबूत रहेगा और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि किसने सुधारी, जैसे सवाल बहुत मायने रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने (हाल के विधानसभा चुनावों के) तीन राज्यों – छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में परिणाम भी देखे हैं। चुनाव से पहले अनुमान लगाने का मतलब यह नहीं है कि परिणाम समान होंगे।

इन तीनों राज्यों में भाजपा ने चुनाव जीता है। पवार ने राज्य सरकार के खिलाफ पुणे जिले में विपक्षी दलों द्वारा रैलियां निकाले जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक लोकसभा सदस्य ने संसद के निचले सदन के सदस्य के रूप में पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने शरद पवार के नेतृत्व वाले राकांपा खेमे का समर्थन करने वाले और शिरूर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य अमोल कोल्हे का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हमने जब उन्हें 2019 में टिकट दिया था, उस समय वह लोकप्रिय थे क्योंकि उन्होंने (एक टीवी धारावाहिक में) संभाजी महाराज की भूमिका निभाई थी और वह एक अच्छे वक्ता थे।

आठ अन्य राकांपा नेताओं के साथ एकनाथ शिंदे नीत राज्य सरकार में इस साल जुलाई में शामिल हुए अजित पवार ने कहा, ‘‘मैंने (2024 के लोकसभा चुनाव में) उनके विकल्प पर फैसला कर लिया है और मैं अब आपको बता सकता हूं कि मेरा उम्मीदवार निश्चित रूप से सीट जीतेगा।

Leave a Reply

Next Post

मिजोरम में पहली बार महत्वपूर्ण बदलाव, 36 वर्षों में पहली गैर-कांग्रेस, गैर-एमएनएफ सरकार बनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 दिसंबर 2023। मिजोरम ने इस साल अपने राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखा क्योंकि यहां 36 वर्षों में पहली बार गैर-कांग्रेस, गैर-मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सरकार चुनी गई। सिर्फ छह साल पहले बनी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने 40 विधानसभा सीटों […]

You May Like

रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल