शासन के महत्वकांक्षी योजना में लापरवाही बरतने पर आरईओ निलंबित

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सूरजपुर 30 अक्टूबर 2020। कलेक्टर रणबीर शर्मा के द्वारा शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओ का लाभ हितग्राहियो को शत् प्रतिशत प्राप्त हो सके इस हेतु बैठक आहूत कर समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को दुरुस्त होकर कार्य करने निर्देश दिए थे। जिसमें अपर कलेक्टर एस.एन. मोटवानी को कार्यो की सतत् निगरानी करने कहा था जिनके द्वारा जांच में केदारपुर विकासखंड प्रेमनगर के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विजय कुमार प्रजापति के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत अपवर्जन सूची त्रुटिपूर्ण प्रस्तुत किया जाना पाया गया। जिसे किसानों को लाभ से वंचित करने के उद्देश्य से किया गया कृत्य मानते हुए कलेक्टर के निर्देश पर उप संचालक कृषि सूरजपुर के द्वारा सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम (9) का स्पष्ट उलंघन करने के कारण आर.ई.ओ. विजय कुमार प्रजापति को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है जिन्हें निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी एवं मुख्यालय सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी सूरजपुर में नियत किया गया है।  

Leave a Reply

Next Post

बारह पुराने और दो नये धान उपार्जन उप केन्द्रों को मिला सहकारी समितियों का दर्जा

शेयर करेकृषि आदानों सहित धान बेचने के लिये किसानों को मिलेगी बड़ी राहत इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा 30 अक्टूबर 2020। कोरबा जिले में 12 पुराने और दो नये धान उपार्जन उप केन्द्रों (धान खरीदी केन्द्रों) को राज्य शासन द्वारा स्वतंत्र रूप से प्राथमिक सहकारी समितियों का दर्जा दे दिया गया […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान