इन हाइड्रेटिंग फलों से कम होने लगता है शरीर का वजन, पतले होने के लिए इन्हें खाना कर दीजिए शुरू

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 09 मई 2024। शरीर के लिए पानी बेहद जरूरी होता है. पानी की कमी पूरी करने के लिए जायजतौर पर पानी पीना तो जरूरी है ही, साथ ही प्रोपर हाइड्रेशन के लिए खानपान में और भी ऐसी चीजें शामिल करना जरूरी है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखती हैं. शरीर हाइड्रेटेड रहता है तो वजन कम होने में भी मदद मिलती है. यहां ऐसे ही कुछ हाइड्रेटिंग फलों (Hydrating Fruits) का जिक्र किया जा रहा है जो शरीर को हाइड्रेशन देते हैं. इन फलों को खाने पर या इनका जूस पीने पर वजन कम हो सकता है. इन्हें रोजाना भी खाया जा सकता है।

तरबूज – हाई वॉटर कंटेंट वाले तरबूज से शरीर हाइड्रेटेड रहता है. खासतौर से गर्मियों के मौसम में तरबूज खाने पर ना सिर्फ पेट कम होता है बल्कि लू जैसी दिक्कतें भी दूर रहती हैं. तरबूज में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, पौटेशियम, जिंक और कॉपर भी होता है. इसे अच्छी सेहत के लिए खाया जा सकता है।

स्ट्रॉबेरीज – हाइड्रेटिंग फूड्स की गिनती में स्ट्रॉबेरी भी शामिल है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं और साथ ही शरीर को हाइड्रेशन भी मिलता है. स्ट्रॉबेरीज शरीर को इंफेक्शंस से दूर रखती हैं. इनमें फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है जो वजन कम करने में असरदार होता है।

खरबूज – बिल्कुल तरबूज की ही तरह खरबूज भी हाई वॉटर कंटेंट वाला फल है. इसमें विटामिन के, मैग्नीशियम, फोलेट, पौटेशियम और विटामिन सी होता है. इसीलिए खरबूज खाने पर वजन कम हो सकता है।

संतरा – विटामिन सी ही नहीं बल्कि फाइबर और पौटेशियम का भी अच्छा स्त्रोत होता है संतरा. इसे खाने पर शरीर को हाइड्रेशन भी मिलता है और बी विटामिंस, मैग्नीशियम, सेलेनियम और कॉपर भी. संतरे (Orange) को रोजाना जस का तस ही खाया जा सकता है या फिर इसका रस पी सकते हैं।

अनानास – हाइड्रेटिंग फलों में अनानास भी शामिल है. अनानास (Pineapple) विटामिन सी, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, पौटेशियम और बी विटामिंस का अच्छा स्त्रोत है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो सेहत को दुरुस्त रखते हैं. अनानास को वजन घटाने की डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है और यह गर्मियों में लू से भी बचाते हैं।

Leave a Reply

Next Post

रूस ने कहा-अमेरिका कर रहा भारत के घरेलू मामलों और चुनावों में हस्तक्षेप, लगा रहा झूठे आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मॉस्को 09 मई 2024। रूस ने अमेरिका पर भारत के घरेलू मामलों और मौजूदा चुनावों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अमेरिका ने उसके देश में एक खालिस्तानी आतंकवादी गुरवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में भारतीय नागरिकों की संलिप्तता होने […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान