भारत में कोरोना : और बढ़े संक्रमित और सक्रिय केस, महामारी से होने वाली मौतों में भी बढ़ोतरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 अप्रैल 2022। देश में कोरोना मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटे में 3377 नए संक्रमित मिले हैं। 60 लोगों ने महामारी के चलते दम तोड़ दिया। वहीं, सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 17,801 हो गई है।  गुरुवार की तुलना में नए संक्रमित 74 ज्यादा मिले हैं, वहीं सक्रिय केस में 821 की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को कोरोना के 3303 मामले सामने आए थे और 39 मरीजों की मौत हुई थी। इसकी तुलना में शुक्रवार को इन तीनों मानकों की कसौटी पर कोरोना बढ़ता प्रतीत हो रहा है। यानी देश में नए मामले, सक्रिय केस व मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 60 नई मौतों में से कर्नाटक में सर्वाधिक 42, केरल में 14 व दिल्ली व महाराष्ट्र में दो-दो मौतों की सूचना है। मंत्रालय के अनुसार देश में हुई कुल मौतों में 70 फीसदी से ज्यादा कोमार्बिडीज यानी पहले से अन्य गंभीर रोग होने के साथ ही कोरोना संक्रमित होने से हुई हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,23,753 पर पहुंच गया है। सक्रिय केस में 0.04 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। देश का कोविड रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,72,176 हो गई है।  देश में दैनिक संक्रमण या पॉजिटिविटी दर 0.71 फीसदी है, यह काबू में होने का संकेत है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर भी 0.63 फीसदी है। देश में अब तक 4,25,30,622 संक्रमित महामारी को मात दे चुके हैं। मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। देश में बच्चों व वयस्कों का टीकाकरण व बूस्टर डोज का काम जारी है। अब तक कुल 188.65 खुराक लगाई जा चुकी है। 

Leave a Reply

Next Post

ट्विटर के लिए फंड जुटाने की कवायद: एलन मस्क ने बेचे टेस्ला के 44 लाख शेयर, बोले- अब ऐसा नहीं करूंगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अप्रैल 2022। दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर का सौदा पूरा करने के लिए फंड जुटाने की कवायद में जुट गए हैं। इसके तहत उन्होंने एक बार फिर से अपनी कंपनी टेस्ला के शेयरों की बिक्री की है। […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए