लोकसभा चुनाव: सीएम योगी बोले, भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले, भ्रष्टाचार फैलाने वाले, सब रामद्रोही हैं

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखीमपुर खीरी 09 मई 2024। लखीमपुर खीरी जनपद के गोला में शुक्रवार दोपहर करीब सवा बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। योगी ने कहा कि सपा सरकार में हर दूसरे दिन दंगा होता था। पूरे देश के अंदर एक स्वर गूंज रहा है कि वह है, फिर एक बार मोदी सरकार का। मतदाताओं का अभिवादन करते हुए योगी ने कहा कि आज महाराणा प्रताप की जयंती है। राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप को नमन करते हुए कहा कि बाबा गोला गोकर्णनाथ की पावन धरती से कह रहा हूं कि तीन चरण पूरे हो चुके हैं। आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। चौथे चरण में भी आपको मतदान में भाग लेना है। पूरे देश के अंदर एक स्वर गूंज रहा है और वो है, फिर एक बार मोदी सरकार का। उत्साह और उमंग का कारण क्या है, जनता जनार्दन कहती है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।

सीएम ने आगे कहा कि इतनी बढ़ी संख्या में आप लोग आएं हैं, अब सब मुझे बताओ, अयोध्या में राम मंदिर बनाकर अच्छा हुआ है लेकिन कांग्रेस और सपा वाले गलत बयानबाजी कर रहे हैं। राहुल गांधी के सलाहकार और सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने राममंदिर पर गलत बयानबाजी की है, एक तरफ जो भारत के सम्मान के लिए खड़े हैं। दूसरी तरफ भारत की सुरक्षा में सेंध लगने वाले, भ्रष्टाचार फैलाने वाले हैं, वे सब रामद्रोही हैं।

Leave a Reply

Next Post

रायबरेली में प्रियंका गांधी: बोलीं- पांच किलो राशन से आपका भविष्य नहीं बनने वाला... युवाओं को रोजगार की जरूरत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायबरेली 09 मई 2024। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से प्रत्याशी अपने भाई राहुल गांधी के लिए जमकर प्रचार कर रही हैं। वो लगातार नुक्कड़ सभाएं कर जनता को संबोधित कर रही हैं। बृहस्पतिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक