जम्मू-कश्मीर: कश्मीर एलओसी के करीब आतंकवादियों और सेना के बीच मुठभेड़, अब तक 3 आतंकी ढेर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 16 सितम्बर 2023। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को गोलीबारी हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में तीन अधिकारियों की हत्या के बाद छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर चलाये जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियान शनिवार को फिर से शुरू होने के बाद यह गोलीबारी शुरू हुयी। जिसमे ं3 आतंकी मारे गए। 

ताज़ा मुठभेड़ हथलंगा उरी में तब शुरू हुई जब संदिग्ध घुसपैठियों के एक समूह को संयुक्त बलों ने रोक लिया। अधिकारियों ने कहा कि सेना और पुलिस काम पर हैं। पुलिस ने सोशल नेटवकिर्ंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘प्तबारामूला जिले के प्तउरी, हथलंगा के आगे के इलाके में आतंकवादियों और सेना और बारामूला पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। आगे की जानकारी दी जाएगी।”  

कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया, “बारामूला जिले के हथलंगा में उरी के सीमावर्ती इलाके में आतंकवादियों और सेना एवं बारामूला पुलिस के जवानों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई है।” पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा है। यह मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है, जब अनंतनाग जिले के जंगलों में डेरा डालने वाले आतंकवादियों को काबू में करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

एशिया का पहला साउंड प्रूफ ब्रिज धंसा, 960 करोड़ रु. की लागत से बने ब्रिज पर बारिश से आई कई दरारें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 16 सितम्बर 2023। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एशिया के पहले नेशनल हाईवे-44 पर बने साउंडप्रूफ ब्रिज पर दरार आ गई है। ये दरार लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आई है। जिसके बाद फोरलेन रोड में टू लेन के 200 मीटर के […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ