हैदराबाद में बारिश का कहर, घर की दीवार गिरने से चार साल के बच्चे समेत सात की मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 08 मई 2024। तेलंगाना के हैदराबाद में भारी बारिश कहर बनकर टूटी है। इस बारिश के चलते मंगलवार देर शाम यहां एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक चार साल का बच्चा भी शामिल है। बच्चुपल्ली इलाके की पुलिस के मुताबिक, मृतक प्रवासी मजदूर थे, जो कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ से काम के लिए आए थे। 

राहत-बचाव कर्मियों ने बुधवार सुबह मलबे से उनके शव निकाल लिए। गौरतलब है कि हैदराबाद में लगातार तेज बारिश से जनजवीन अस्त-व्यस्त हुआ है। कई इलाकों में जलभराव की वजह से शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा है।ग्रेटर हैदराबाद महानगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि जलभराव वाले इलाकों में आपदा राहत बल भेजा गया है, जो कि पानी को निकालने और गिरे पेड़ों को हटाने का काम कर हैं।

Leave a Reply

Next Post

निज्जर हत्या मामलाः कनाडा अदालत में अलग-अलग पेश किए गए तीनों भारतीय आरोपी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ओटावा 08 मई 2024। खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन भारतीय नागरिक मामले में हत्या के आरोपों का सामना करने के लिए पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कनाडा की एक अदालत में पेश हुए। इस हत्याकांड […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ