हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर पेट्रोल टैंकर में ब्लास्ट, तीन लोगों की मौत, कई घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुजफ्फरपुर 23 नवंबर 2022। वैशाली जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर अचानक एक पेट्रोल टैंकर में ब्लास्ट हो गया। जिससे टैंकर चालक, खलासी और वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। ब्लास्ट के कारण मची भगदड़ में कई लोग चोटिल हो गए। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। घटना के बाद हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि टैंकर खाली था। टैंकर के पिछले हिस्से में वेल्डिंग किया जा रहा था। इसलिए दौरान अचानक टैंकर ब्लास्ट कर गया। गाड़ी हाजीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ड्राइवर गाड़ी रोक टैंकर को वेल्डिंग करवाने लगा।

टैंकर का पिछला हिस्सा दूर जाकर गिरा

घटना हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क पर गोढीया पुल के पास कटर माला के पास हुई। वहां पहले से एक टैंकर खड़ी थी। स्थानीय मैकनिक टैंकर में वेल्डिंग कर रहा था। वहां कुछ लोग भी खड़े थे। इसी बीच अचानक टैंकर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि टैंकर का पिछला आधा हिस्सा काफी दूर जाकर गिरा। प्रशासनिक स्तर पर अब तक मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। 

चालक, खलासी और वेल्डिंग मिस्त्री की मौत
स्थानीय निवासी मुन्ना भगत ने बताया कि एक टैंकर में ब्लास्ट हुआ है। जिससे तीन आदमी की मौत हो गई है। अभी कितने घायल है, ये पता नहीं है। यह पेट्रोल गाड़ी थी। ब्लास्ट के बाद बहुत तेज आवाज आई। टैंकर में बैठे चालक और खलासी के साथ ही वहां वेल्डिंग कर एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल के शपथग्रहण पर सियासत: सुवेंदु ने ममता सरकार पर लगाए आरोप, बोले- राजभवन के दरवाजे से ही लौटना पड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 23 नवंबर 2022। पश्चिम बंगाल में सीवी आनंद बोस ने राज्यपाल के रूप में बुधवार को शपथ ग्रहण की। कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव ने राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल