भोजपुरी फिल्म “रंग दे बसंती” का रिलीज डेट टला

Indiareporter Live
शेयर करे

10 करोड़ के नुकसान की संभावना

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ रंजन सिन्हा

नई दिल्ली 21 मार्च 2024। भोजपुरी फिल्म रंग दे बसंती पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा चली धुआंधार कैंची के बाद फिल्म के निर्माता रौशन सिंह ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जहा बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीबीएफसी को दस दिनों के अंदर मामले को निपटा देने का निर्देश दिया है। मालूम हो कि पहले फिल्म को यू सर्टिफिकेट देने के बाद केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी के रवैये से फिल्म का रिलीज डेट टल गया है। ट्रेड पंडितों के अनुसार इससे इस फिल्म को 10 करोड़ का अनुमानित महानुकसान हुआ है। फिल्म के निर्माता रौशन सिंह ने प्रसून जोशी पर उन्होंने जानबूझकर सेंसर प्रक्रिया में देरी करने का आरोप लगाया और कहा कि हमारी फिल्म का नाम भी 2006 की आमिर खान अभिनीत हिंदी फिल्म से मिलता-जुलता है, प्रसून ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह हिंदी फिल्म से बतौर गीतकार जुड़े हुए हैं। इसी बीच हम आपको बता दें कि निर्माता के आरोपों ने कई लोगों का ध्यान खींचा, जिसके बाद सीबीएफसी ने निर्माताओं को कट्स की एक सूची सौंपी. हालांकि इसमें यह उल्लेख नहीं किया गया कि फिल्म का नाम बदला जाना चाहिए, लेकिन सीबीएफसी की जांच समिति द्वारा मांगे गए संशोधनों को निर्माताओं ने अनुचित माना. फिल्म की रिलीज को महज कुछ ही दिन बाकी रह गए थे कि निर्माता रौशन सिंह ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. न्यायमूर्ति एस कुलकर्णी और न्यायमूर्ति फिरदोश पी पूनीवाला की खंड पीठ ने सीबीएफसीसी के रिवीजन कमिटी को फिल्म देखने और 10 दिनों के भीतर मामले को निपटाने को कहा है. लेकिन 22 मार्च महज 4 दिन दूर है. ऐसे में फिल्म को रिलीज करना संभव नहीं था, इसलिए  फिल्म रिलीज नहीं की जा रही है।

इस बारे में फिल्मी पंडितों का कहना है कि लगभग 500 स्क्रीन्स पर इस फिल्म को रिलीज की जानी थी, जो किसी भोजपुरी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ मिलने वाली थी. आपको बता दें कि “रंग दे बसंती” में खेसारी लाल यादव, रति पांडे, डायना खान हैं और इसका निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है।

Leave a Reply

Next Post

हरफनमौला अभिनेता देव सिंह हर किरदार में आते हैं फिट, टीवी पर भी उनकी लोकप्रियता अभूतपूर्व

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ रंजन सिन्हा नई दिल्ली 21 मार्च 2024। अभिनय के हर रंग में अपना छाप छोड़ने वाले अभिनेता देव सिंह की पहचान इंडस्ट्री में हरफान मौला कलाकार की है। उनके बारे में कहा जाता है कि की हर किरदार में फिट नजर आते हैं और इसके […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही