लखनऊ से प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने नामांकन दाखिल किया, सीएम योगी सहित कई नेता रहे मौजूद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 29 अप्रैल 2024। लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस सीट पर वह 2014 और 2019 में भारी जीत हासिल कर चुके हैं। उन्हें लगातार तीसरी बार लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। नामांकन के मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नेता मौजूद रहे। नामांकन के लिए राजनाथ सिंह का रोड शो लखनऊ के भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ और वह सैकड़ों की संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित रहे और तीसरी बार उनकी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए।

नामांकन के लिए निकलने से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए। लखनऊ में सोमवार सुबह से ही पार्टी कार्यालय के बाहर समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। ढोल नगाड़े के साथ लोग जुलूस में शामिल होने के लिए उत्साहित नजर आए।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका में तेज हुए विरोध-प्रदर्शन, हार्वर्ड विश्वविद्यालय में लगाया गया फलस्तीन का झंडा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 29 अप्रैल 2024। हमास और इस्राइल बीते छह महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। गाजा में पैदा हुई मानवीय परिस्थितियों को लेकर अमेरिका में आक्रोश बढ़ता जा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण