नेहा कक्कड़ और गुरु रंधावा का “और प्यार करना है” रोमांटिक सॉन्ग रिलीज

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नेहा कक्कड़ और गुरु रंधावा का नया गाना “और प्यार करना है (Aur Pyaar Karna Hai )” आज रिलीज हो गया है। गाने में दोनों की जोड़ी जबरदस्त लग रही है।  नेहा और गुरु ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं लेकिन यह पहली बार है कि दोनों किसी वीडियो में साथ नजर आ रहे हैं। गाना रिलीज होने के बाद यूट्यूब (Youtube) पर ट्रेंड कर रहा हैं। इस गाने को  टी-सीरीज ने रिलीज किया है।

वही इस गाने में नेहा और गुरु की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। साथ ही गाने में दिखाया गया है कि कैसे दोनों की प्यारी लव स्टोरी में अचानक दिक्कतें आ जाती हैं और दोनो अलग हो जाते हैं। फैंस को नेहा और गुरु की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। दोनो साथ में काफी अच्छे भी लग रहे हैं। 

नेहा कक्कड़ और गुरु रंधावा ने सोशल मीडिया पर गाना शेयर किया है। गाने की लिरिक्स सईद कादरी ने लिखे हैं। इस गाने को सचेत परमपरा ने डायरेक्ट किया है।  फैंस को नेहा और गुरु का ये गाना काफी पसंद आ रहा है।  बता दें कि इन दोनों सिंगर्स की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग  है।

Leave a Reply

Next Post

अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ में जैकलीन के बाद नुसरत भरूचा की दमदार एंट्री

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने पिछले साल अपनी फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) की घोषणा की थी,जो 2020 की दिवाली पर रिलीज होनी थी। लेकिन करोना महामारी की वजह से ऐसा हो ना सका । अक्षय ने तो फैंस के साथ इस फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान