करोना की सैम्पल टेस्टिंग बढ़ाए वैक्सीनेशन के लिए करें प्रचार-प्रसार

indiareporterlive
शेयर करे

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 16 मार्च 2021। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज समय-सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना की सैम्पल टेस्टिंग बढाएं। उन्होंने खण्ड स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी को सैम्पल कलेक्शन सुचारू रूप से करने कहा। कोविड वैक्सीनेशन के लिए समुचित प्रचार-प्रसार के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।

मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने जिले में कराए जा रहे कोविड वैक्सीनेशन के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए खण्ड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगर पंचायतों के सीएमओ के साथ समन्वय स्थापित कर कोविड वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करें एवं अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन करवायें।  उन्होंने मितानिनों एवं सचिवों के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को प्रेरित करने कहा। कोविड वैक्सीनेशन से संबंधित जानकारी का अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए जिससे अधिकतम लोगों तक जानकारी पहुंच सके। कलेक्टर ने कहा कि जो लोग टीका लगवाने के इच्छुक नहीं है उनसे इनकार नामा अवश्य ले लिया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नागरिक टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क कर सकते हैं।

कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्च माह में राजस्व वसूली के लिए घर-घर जाने वाली टीम को 60 साल से ज्यादा उम्र वाले और किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को चिन्हांकित कर उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने गर्मी में पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए समुचित  उपाय के निर्देश नगर निगम एवं नगर पंचायत के अधिकारियों को  दिए। उन्होंने पानी टंकियों की सफाई करवाने कहा। इसके अलावा उन्होंने गोधन न्याय योजना, नरवा, गौठान निर्माण की प्रगति, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट, लोक सेवा गांरटी एवं टीएल के लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की।

बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उइके, अपर कलेक्टर सुश्री नुपूर राशि पन्ना, वनमण्डलाधिकारी कुमार निशांत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेरीश एस, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज: बिना मास्क के अब नही मिलेगा प्रवेश, मास्क बिना पाए जाने पर होगी कार्रवाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव  रायपुर 16 मार्च 2021। कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि राजधानी रायपुर में आयोजित हो रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज में दर्शक अब बिना मास्क के स्टेडियम में प्रवेश नही कर सकेंगे। मैच के दौरान यदि कोई […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल