चारधाम यात्रा 2021: हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी यात्रा की रफ्तार, रूट के चेकपोस्टों पर लग रहा जाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चमोली 14 अक्टूबर 2021। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या की शर्त हटने के बाद चारधाम यात्रा रफ्तार पकड़ रही है। देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद चारधाम यात्रा के लिए देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वहीं चारधाम यात्रा रूट के चेक पोस्टों पर पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने से जाम और अन्य समस्याएं हो रही हैं। इस बाबत आरटीओ ने होमगार्डों की तैनाती के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। चारधाम यात्रा सकुशल संपन्न कराने को लेकर सरकार, शासन की ओर से तमाम तैयारियां की गई हैं। परिवहन विभाग की ओर से यात्रा मार्ग पर जगह-जगह चेकपोस्ट बनाए गए हैं। यहां पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती है, लेकिन पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी नहीं होने से जाम और वाहनों की चेकिंग में समस्या हो रही है।

दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को बगैर चेकिंग के रास्ता देना पड़ता है

अधिकारियों के अनुसार भीड़ बढ़ने और जाम की स्थिति में दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को बगैर चेकिंग के रास्ता देना पड़ता है। आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए जितने भी चेकपोस्ट हैं, वहां उपनल के जरिये होमगार्डों की तैनाती को लेकर परिवहन मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। होमगार्ड मिलने पर उन्हें चेकपोस्टों पर तैनात कर दिया जाएगा। साथ ही चेकपोस्टों पर अधिकारियों-कर्मचारियों की कमी को भी दूर करने की कोशिश की जा रही है।

चारधाम में दर्शन करने वालों की संख्या एक लाख पार

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि 18 सितंबर से चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। अब तक चारों धामों में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या एक लाख पार हो चुकी है। ई-पास की व्यवस्था समाप्त होने से चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बस टर्मिनल ऋषिकेश में निशुल्क कोविड जांच केंद्र स्थापित किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

B'Day Spcl: जब गंभीर की कप्तानी में केकेआर बनी थी चैंपियन, सीएसके की खिताबी हैट्रिक पर लगाई थी रोक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2021। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और स्टार सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर आज 40 साल के हो गए हैं। क्रिकेट के मैदान में अपनी शानदार बल्लेबाजी से विरोधियों को पस्त करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने करियर में कई सारी उपलब्धियां […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक