दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में ये तीन भारतीय शामिल, राजनीति और उद्योग जगत का बड़ा नाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 दिसंबर 2024। फोर्ब्स ने साल 2024 की दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उद्योग, मनोरंजन, राजनीतिक, समाज सेवा और नीति नियंताओं के नाम शामिल हैं। फोर्ब्स की इस 21वीं सूची में तीन भारतीय महिलाओं के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। आइए जानते हैं कि इस सूची में कौन-कौन से नाम हैं और क्या उनकी उपलब्धियां हैं। 

निर्मला सीतारमण
भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स की सबसे ताकतवर सूची में 28वें स्थान पर हैं। निर्मला सीतारमण ने मई 2019 में केंद्रीय वित्त मंत्री का पद संभाला था और उसके बाद से लगातार इस अहम पद पर बनी हुई हैं। निर्मला सीतारमण पर भारत के तेज आर्थिक विकास को बनाए रखने की जिम्मेदारी है और उनके नेतृत्व में भारत पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। निर्मला सीतारमण महिला सशक्तिकरण को लेकर मुखर रही हैं। राजनीति में आने से पहले सीतारमण ब्रिटेन की एग्रीकल्चर इंजीनियर्स एसोसिएशन और बीबीसी वर्ल्ड के साथ जुड़ी रहीं। 

रोशनी नादर मल्होत्रा
दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन और एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा को फोर्ब्स की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 81वां स्थान दिया गया है। रोशनी नादर 12 अरब डॉलर की कंपनी के रणनीतिक फैसले लेती हैं। रोशनी नादर मल्होत्रा शिव नदार फाउंडेशन की भी ट्रस्टी हैं और इसके जरिए शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही हैं। रोशनी नादर ने द हैबीटेटस ट्रस्ट की स्थापना की, जो प्राकृतिक संरक्षण के लिए काम करती है। 

किरन मजूमदार शॉ
किरन मजूमदार शॉ को फोर्ब्स की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 82वां स्थान दिया गया है। किरन मजूमदार बायोटेक कंपनी बायोकॉन की संस्थापक और चेयरपर्सन हैं। बायोकॉन की आज अमेरिका, एशिया के विभिन्न बाजारों समेत दुनिया भर में पहुंच है। किरन मजूमदार शॉ भारत के सबसे सफल उद्योगपतियों में से एक हैं। साल 2019 में किरन मजूमदार और उनके पति जॉन शॉ ने यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोसगो में कैंसर रिसर्च के लिए 75 लाख डॉलर का दान दिया था। शॉ की कंपनी कोरोना वायरस की एंटीबॉडी थेरेपी का भी काम कर रही है।  

Leave a Reply

Next Post

ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से चार लोगों की मौत, 10 से अधिक लोग घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ग्वालियर 15 दिसंबर 2024। ग्वालियर में शनिवार रात करीब ग्यारह बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना घाटीगांव में आंतरी-तिलावली तिराहा की है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सहरिया आदिवासी समाज के लोग थे।मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है। हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हो […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक