सेना प्रमुख बोले- तकनीकी में आत्मनिर्भरता जरूरी, आउटसोर्स नहीं की जा सकती राष्ट्र की सुरक्षा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 फरवरी 2023। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बुधवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध सूचना जंग की क्षमता, आर्थिक तंत्र के हथियारीकरण, संचार अतिरेक, अंतरिक्ष आधारित प्रणाली जैसे कई अन्य पहलुओं को लेकर सामने लेकर आया है। यह सभी तकनीक से संचालित हैं। जनरल पांडे ने कहा, जनरल मनोज पांडे ने कहा कि कोई भी देश अपनी नवीनतम, ‘अत्याधुनिक’ प्रौद्योगिकियों (टेक्नोलॉजी) को साझा करने का इच्छुक नहीं है। इसका मतलब है कि राष्ट्र की सुरक्षा को न तो आउटसोर्स किया जा सकता है और न ही दूसरों की उदारता पर निर्भर किया जा सकता है। सेना प्रमुख ने कहा कि महत्वपूर्ण तकनीकी में आत्मनिर्भरता अति आवश्यक है, इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इन वास्तविकताओं से अवगत है। उन्होंने कहा, हमने यह सुनिश्चित करने का फैसला किया है कि हमारी क्षमताओं का विकास आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों पर आधारित हो ताकि विशिष्ट प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाया जा सके। भारतीय सेना इन पहलुओं पर ठोस कदम उठा रही है।

सेना प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान’ नारा समकालीन वास्तविकता को उपयुक्त रूप से दर्शाता है और अनुसंधान और नवाचार (रिसर्च एंड इनोवेशन) के महत्व को बताता है।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व कलाकारों को अब छह हजार रुपये महीना पेंशन, अंतरिक्ष विभाग के लिए 12544 करोड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 फरवरी 2023। संस्कृति मंत्रालय के चयनित पूर्व कलाकारों को ‘कलाकार पेंशन योजना’ के तहत अब 4 हजार के बजाय 6 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। कलाकार इस योजना का लाभ जून 2022 से उठा सकेंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम