ममता ने BJP नेताओं पर लगाए नंदीग्राम के मुसलमानों को पाकिस्तानी कहने के आरोप, बोलीं- बाघ से ज्यादा खतरनाक अमित शाह

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 10 अप्रैल 2021। पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के चरण बीतते जा रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं के बयानों में तल्खी बढ़ती जा रही है। चौथे चरण के मतदान से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नंदीग्राम के मुसलमानों को पाकिस्तानी कहा है। नेताओं को “गले में रस्सी बांधकर मर जाना चाहिए।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने नोटिस पर चुनाव आयोग को चुनौती देते हुए कहा, “यह मेरे लिए शायद ही मायने रखता है। इस तरह के 10 कारण बताओ नोटिस क्यों नहीं जारी किए जाएं, मेरा जवाब वही रहेगा। मैं सभी को एकजुट होकर मतदान करने के लिए कहती हूं। कोई विभाजन नहीं होगा। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई, उन्हें एक भी वोट न दें।”

क्या नरेंद्र मोदी के खिलाफ दर्ज हुई शिकायतें: ममता
ममता बनर्जी ने आगे पूछा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कितनी शिकायतें दर्ज की गई हैं?” वह हर दिन हिंदू-मुस्लिम करते हैं, उनके खिलाफ कितनी शिकायतें दर्ज की गई हैं? उन लोगों के खिलाफ कितनी शिकायतें दर्ज की गई हैं जिन्होंने नंदीग्राम के मुसलमानों को पाकिस्तानी कहा था? उन्हें अपने गले में रस्सी बांधकर मर जाना चाहिए।” ममता बनर्जी ने शुक्रवार को डोमजूर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “क्या वे शर्मिंदा नहीं हैं? वे मेरे खिलाफ कुछ नहीं कर सकते। मैं हिंदुओं, मुस्लिमों, सिखों, ईसाइयों और आदिवासियों के साथ हूं।”

चुनाव आयोग ने भेजा है ममता को नोटिस
आपको बता दें कि कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय को TMC के लिए वोट देने की अपील करने के बाद चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया था। तीन अप्रैल को, ममता बनर्जी ने मुस्लिम मतदाताओं से अपील की थी कि वे चल रहे विधानसभा चुनावों में विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच अपने वोट को विभाजित न होने दें। चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री को नोटिस प्राप्त करने के 48 घंटे के भीतर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा है।

बाघ से भी ज्यादा खतरनाक हैं अमित शाह: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह राज्य में हिंसा भड़काने का प्रयास कर रहे हैं और पुलिस को अनैतिक कार्य करने के लिए शह दे रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दी कि शाह पर अंकुश लगाएं क्योंकि वह राज्य में दंगे भड़का सकते हैं। पूर्व बर्दमान जिले के मेमारी में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा, ”मैंने ऐसा गुंडा, दंगेबाज गृह मंत्री अपनी पूरी जिंदगी में नहीं देखा है। अमित शाह बाघ से भी ज्यादा खतरनाक हैं। लोग उनसे बात करने में डरते हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करती हूं कि पहले अमित शाह पर अंकुश लगाएं। वह यहां दंगे भड़का रहे हैं।” 

Leave a Reply

Next Post

एआर रहमान ने एंकर के हिंदी बोलने पर किया था ‘ट्रोल’, अब सफाई में बोले- ‘वह मजाक था’

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई। संगीतकार एआर रहमान लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं। पिछले दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। रहमान अपने नए प्रोजेक्ट ‘99 सॉन्ग्स’ का प्रमोशन कर रहे थे। इसी दौरान एक कार्यक्रम में जब एक एंकर हिंदी बोलती है तो एआर रहमान […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां