चेन्नई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, विमान की जांच जारी, लैंडिंग के बाद सुरक्षित उतारे गए यात्री

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 01 जून 2024। चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई। शनिवार सुबह मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है। 

विमान को सूनसान जगह पर ले जाया गया
इंडिगो ने बयान जारी कर बताया, चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 5314 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई में उतरने पर चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया। सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों पर विमान को सुनसान जगह पर ले जाया गया। सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं। फिलहाल विमान की तलाश की जा रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को टर्मिनल क्षेत्र में वापस लाया जाएगा।’

कुछ दिनों में तीसरी धमकी
बता दें, हाल फिलहाल के दिनों में किसी फ्लाइट को मिली यह तीसरी धमकी है। इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। अब शनिवार को चेन्नई से मुंबई जाने वाली इस फ्लाइट में इस तरीके का एक नोट मिला है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Next Post

सुनीता विलियम्स आज रात नए अंतरिक्ष यान में भरेंगी उड़ान, पिछले महीने तकनीकी खामी के कारण टल गया था मिशन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 01 जून 2024। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एक बार फिर अंतरिक्ष में उड़ान भरने जा रही हैं। वह बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष में जाएंगी, जो फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से आज रात 10 बजे उड़ान भरेगा। इससे पहले […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल