सपनों और जुनून के रिश्ते को दर्शाती है “फर्स्ट लव..एक ड्रीम”

Indiareporter Live
शेयर करे

“नए चेहरों के साथ बी एस अली का सिनेमाई सपना”

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 25 फरवरी 2026। मुंबई की फिल्मी फिज़ाओं में एक नई कहानी ने दस्तक दी है। बी एस अली की अपकमिंग हिंदी फीचर फिल्म “फर्स्ट लव..एक ड्रीम” की आधिकारिक घोषणा एक भव्य समारोह में की गई, जहां दिग्गज अभिनेता रमेश गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खास बात यह है कि वह इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाने जा रहे हैं।ग्रीन वर्ल्ड मीडिया के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन माही शंकर अग्रवाल कर रहे हैं। कास्टिंग डायरेक्टर सपना मल्होत्रा और आर्यन ने देशभर से नए कलाकारों को चुनकर उन्हें इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनाया है। दत्तात्रेय गाडगे, निशा उपाध्याय, आयुष जैन, नंदिनी गौतम, रोशनी मिश्रा, उनाइज़ा कुरैशी, सिद्धि चोपड़ा, विराज तर्वे, विवान बिरार और चारवी सोनालकर जैसे कई नए चेहरे फिल्म में नजर आएंगे। मात्र डेढ़ साल के विवान बिरार ने अपनी मासूम मौजूदगी से कार्यक्रम में सबका दिल जीत लिया।

फिल्म के लेखक-निर्माता बी एस अली का कहना है कि “फर्स्ट लव” केवल रोमांस की कहानी नहीं, बल्कि सपनों और जुनून के रिश्ते को भी दर्शाती है। उनके अनुसार, “किसी का सपना भी उसका पहला प्यार हो सकता है।” फिल्म में आधा दर्जन गीत होंगे, जो कहानी की भावनाओं को और गहराई देंगे। पूरी टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित है और जल्द ही विभिन्न लोकेशन्स पर शूटिंग शुरू होने वाली है। “फर्स्ट लव..एक ड्रीम” एक ऐसे एहसास को परदे पर उतारने जा रही है, जो हर दिल के करीब है।

Leave a Reply

Next Post

अब जिद्दी बीपी पर लगेगी लगाम

शेयर करेदिल और किडनी की सुरक्षा की नई पहल (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 25 फरवरी 2026। मुंबई के परेल स्थित ग्लेनेईगल्स अस्पताल ने मेडट्रॉनिक इंडिया के साथ मिलकर रीनल डिनर्वेशन थेरेपी सेंटर की शुरुआत की है। यह केंद्र खास तौर पर उन मरीजों के लिए समर्पित है, जिनका […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग