आतंकी निकले नहीं कि होंगे ढेर: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदली रणनीति, घात लगाकर हमला करने वालों का होगा काम तमाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 12 जुलाई 2025। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जंगलों में छिपे आतंकियों को ढेर करने के लिए नई रणनीति तैयार की गई है। सेना अब इन आतंकियों को जंगलों से निकल घात लगाकर हमला करने का मौका नहीं देगी। घात लगाकर हमला करने वाले आतंकियों का सफाया सेना उसी तरह करेगी। सेना ने नियंत्रण रेखा और बाॅर्डर से कश्मीर को जोड़ने वाले आतंकियों के सभी रूट चिह्नित कर लिए हैं। इन्हीं रूट पर सेना अब कार्रवाई कर रही है। जानकारी सामने आई है कि जम्मू संभाग में 45 से 50 आतंकी सक्रिय हैं। इनमें 90 से 95 फीसदी तक पाकिस्तानी हैं।

आतंकी भाग निकलें तो भी ऑपरेशन जारी रहेगा
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि कठुआ, राजोरी, पुंछ, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन में आतंकियों की मौजूदगी है। इन आतंकियों का सफाया करने के लिए सेना ने आक्रामक रणनीति पर काम शुरू किया है। चिह्नित किए गए रूट पर सेना घात लगा रही है। आतंकी जैसे ही अपने छिपने वाले स्थल से बाहर आएंगे, उनका काम तमाम कर दिया जाएगा।

मुठभेड़ में आतंकी बच निकले तो भी ऑपरेशन तब तक चलेगा, जब तक उनका अंत नहीं हो जाता
नई रणनीति के तहत मुठभेड़ के दौरान आतंकी भाग निकलें तो भी सेना मोर्चा नहीं छोड़ेगी। उस क्षेत्र को तब तक घेरे रखा जाएगा, जब तक कि आतंकियों का सफाया नहीं हो जाता। यह भी बताया जा रहा है कि जंगलों में छिपकर बैठे आतंकियों को अब रिहायशी और मैदानी इलाकाें में नहीं आने दिया जा रहा। इनको एक तरह से घेर लिया गया है। घेरे से बाहर आते ही आतंकी मार गिराए जाएंगे।

कई जगह घेरे में आतंकी
सेना ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना ने उधमपुर के बसंतगढ़, किश्तवाड़ के छात्रू और राजोरी के केरी में अभियान चलाए। सूत्रों का कहना है कि इन सभी जगहों पर आतंकियों से सामना हुआ। भले ही एक आतंकी मारा गया हो, लेकिन बचे हुए आतंकियों को घेरे रखा गया है।

कटड़ा-बारामुला रेल लिंक की सुरक्षा में भी सेना
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर भी सेना ने सतर्कता बढ़ाई है। कटड़ा-बारामुला रेल लिंक की सुरक्षा को लेकर भी सेना अलर्ट है। इस ट्रैक पर 6 जून से ट्रेन सेवा शुरू हुई है

Leave a Reply

Next Post

बढ़ेगी ताकत: कई राज्यों के संरक्षित इलाकों में 32 रक्षा परियोजनाएं होंगी शुरू; लद्दाख के 10 प्रस्ताव स्वीकृत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 जुलाई 2025। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की स्थायी समिति ने अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, लद्दाख व सिक्किम में संरक्षित और पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में रक्षा क्षेत्र से संबंधित 32 परियोजनाएं शुरू करने को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल