IPL 2021: मोहम्मद सिराज की गेंद पर केएल राहुल ने लगाया 101 मीटर लंबा छक्का, स्टेडियम पार पहुंची गेंद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 अक्टूबर 2021। आईपीएल 2021 के 48वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम एक समय पर काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन आखिरी के ओवरों में लगातार विकेट गंवाने के चलते टीम जीत तक नहीं पहुंच सकी। टीम की ओर से मयंक अग्रवाल ने 57 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान केएल राहुल ने 39 रन बनाए। राहुल ने अपनी इस पारी के दौरान फिर से ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया और कुछ दमदार शॉट्स लगाए। जिसमें से एक शॉट पर उन्होंने मोहम्मद सिराज की गेंद पर सिक्स बटोरा। राहुल ने सिराज की इस बॉल पर 101 मीटर लंबा छक्का जड़ा और गेंद को स्टेडियम के बाहर भेज दिया। यह इस सीजन का दूसरा सबसे लंबा सिक्स भी रहा। 

राहुल ने पंजाब की पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर सिराज द्वारा फेंकी गई स्लोवर गेंद को पढ़ लिया और जबरदस्त प्रहार किया। राहुल द्वारा खेला गया यह शॉट स्टेडियम पार कर गया और बॉल 101 मीटर दूर जाकर गिरी। राहुल का यह शॉट देखकर गेंदबाज सिराज भी हैरान रह गए। पंजाब के कप्तान ने अपनी 39 रनों की पारी में 35 गेंदों का सामना किया और एक चौका और दो सिक्स लगाए। राहुल ने मयंक के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 91 रन भी जोड़े और टीम को तूफानी शुरुआत दी, पर चहल ने 16वें ओवर में मयंक और सरफराज खान को एक ही ओवर में चलता कर मैच की बाजी पलट दी। 

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने टॉस जीतने के बाद बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम को कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल ने धमाकेदार शुरुआत दी और छह ओवर में 55 रन जोड़े। कोहली और डेन क्रिस्टियन को मोइजेस हेनरिक्स ने एक ही ओवर में चलता किया। पडीक्कल भी 40 रन बनाने के बाद पंजाब के इस ऑलराउंडर का शिकार बने। ग्लेन मैक्सवेल ने बैंगलोर के लिए एकबार फिर दमदार पारी खेली और 33 गेंदों में 57 रन बनाए। इस दौरान कंगारू ऑलराउंडर ने 3 चौके और चार लंबे सिक्स लगाए। पंजाब पर मिली जीत के साथ ही आरसीबी ने प्लेऑफ में अपनी जगह भी पक्की कर ली है। 

Leave a Reply

Next Post

लखीमपुर कांड में घायल पत्रकार की मौत, कल 4 किसानों सहित 8 की गई थी जान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 04 अक्टूबर 2021। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में रविवार को हुई हिंसा में घायल एक पत्रकार की मौत हो गई। साधना न्यूज़ चैनल के तहसील रिपोर्टर रमन कश्यप (35 वर्ष) की मौत की खबर आ रही है। उनके पिता रामदुलारे ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर उनके शव की पहचान […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार