पहलगाम आतंकी हमला: कांग्रेस ने कहा – दोषियों को मिले सख्त सजा, पीड़ितों को न्याय मिले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 अप्रैल 2025। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद हालात की जानकारी लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की। कांग्रेस नेताओं ने साथ ही कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय और पूरी सहायता मिलनी चाहिए। खरगे ने केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से बातचीत करने का आग्रह किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मंगलवार देर रात उन्होंने गृह मंत्री शाह, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से पहलगाम में हुए घृणित जनसंहार के बारे में बात की जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस जघन्य आतंकवादी हमले के अपराधियों को दंडित किया जाना चाहिए। निर्दोष पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।” उन्होंने कहा, ‘‘विपत्ति के समय एकजुट होकर काम करना समय की मांग है। सीमा पार से हुए इस आतंकवादी हमले का उचित और दृढ़ जवाब दिया जाना चाहिए।

खरगे ने कहा- ‘‘भारत सरकार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से बात करनी चाहिए और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी कहा कि उन्होंने पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के संबंध में शाह, अब्दुल्ला और कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख तारिक कर्रा से बात की है। राहुल अमेरिका की यात्रा पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक कर्रा से पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के संबंध में जानकारी ली।” मंगलवार को कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि वह जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य होने के ‘‘खोखले दावे” करने के बजाय घातक आतंकी हमले की जवाबदेही स्वीकार करे। कांग्रेस ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लेने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए।

विपक्षी पार्टी ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए इसे ‘‘मानवता पर धब्बा” करार दिया और कहा कि इसका माकूल जवाब दिया जाना चाहिए। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने इस आतंकवादी हमले को ‘‘हाल के वर्षों में नागरिकों पर हुए किसी भी हमले से कहीं अधिक भीषण” करार दिया।” आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम में हमला किया जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। 

Leave a Reply

Next Post

एथर एनर्जी लिमिटेड की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश 28 अप्रैल को खुलेगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग) मुंबई 25 अप्रैल 2025। एथर एनर्जी लिमिटेड (“कंपनी”) सोमवार, 28 अप्रैल, 2025 को ₹1 अंकित मूल्य के अपने इक्विटी शेयरों (“इक्विटी शेयर”) की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (“ऑफ़र”) खोलने का प्रस्ताव करती है। एंकर निवेशक बोली तिथि बोली/ऑफ़र खुलने की तिथि से एक कार्य दिवस […]

You May Like

लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक....|....रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये....|....रूसी जेल में टूट गए थे स्टीफन हबर्ड....|....संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर