पाकिस्तान में इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर वायरस का हमला, टेस्ट से पहले स्टोक्स समेत कई खिलाड़ी बीमार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रावलपिंडी 30 नवंबर 2022। इंग्लैंड की टीम फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच गुरुवार से रावलपिंडी में टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर वायरल का हमला हुआ है। कप्तान बेन स्टोक्स समेत कई खिलाड़ी बीमार पड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड की टीम के 14 सदस्यों को टीम होटल में आराम करने को कहा गया है। सिर्फ पांच खिलाड़ी ऐसे हैं, जो बुधवार को प्रेक्टिस करने आए। इनमें जो रूट, जैक क्राउली, हैरी ब्रूक, ओली पोप और कीट जेनिंग्स शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लिश खिलाड़ियों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि खिलाड़ी 24 घंटे में ठीक हो जाएंगे। बुधवार को ही इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 की भी घोषणा की थी। लियाम लिविंगस्टोन टेस्ट में डेब्यू करने जा रहे हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से बातचीत जारी है। ऐसा हो सकता है कि टेस्ट सीरीज के शेड्यूल में बदलाव भी किया जाए। पीसीबी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आगे की स्थिति पर अपडेट देता रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लिश प्लेयर्स और कुछ स्टाफ फूड पॉयजनिंग के शिकार हुए हैं और पेट खराब की समस्या से जूझ रहे हैं। 

इंग्लैंड की टीम फिलहाल शानदार फॉर्म में है। स्टोक्स के कप्तान बनने और ब्रैंडन मैकुलम के कोच बनने के बाद से टीम ने अलग ही स्ट्रैटजी के साथ खेल रही है। इसे बैजबॉल इफेक्ट भी कहा गया है। दरअसल, ‘बैज’ मैकुलम का निकनेम है। वह जब से कोच बने हैं तब से इंग्लैंड की टीम कितने भी बड़े स्कोर को आसानी से चेज कर रही है। इंग्लैंड की टीम ने घरेलू मैदान पर पिछले सात में से छह टेस्ट जीते हैं।  मैकुलम क्रिस सिल्वरवुड की जगह टेस्ट में कोच बने। जीत से पहले इंग्लैंड की टीम 17 टेस्ट हार चुकी थी। एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-0 से हार भी शामिल है। इसके बाद जो रूट को टेस्ट की कप्तानी से भी हटा दिया गया था।

हालांकि, अब इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ उनके घर में टेस्ट खेलना है। वहां स्लो और टर्निंग पिच होंगी। इंग्लैंड ने पाकिस्तान में पिछला टेस्ट 2005 में खेला था। इसके बाद सिक्योरिटी कारणों से कोई टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं कर रही थी। हालांकि, अब इंग्लैंड की टीम 17 साल बाद टेस्ट खेलने पाकिस्तान पहुंची है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट गुरुवार से रावलपिंडी में, दूसरा टेस्ट नौ दिसंबर से मुल्तान में और तीसरा टेस्ट कराची में 17 दिसंबर से खेला जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

पुरुषों के विश्वकप में पहली महिला रेफरी होंगी, फ्रांस की स्टेफनी, एक दिसंबर को बनाएंगी इतिहास

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दोहा 30 नवंबर 2022। फ्रांस की स्टेफनी फ्रेपर्ट एक बार फिर इतिहास रचने जा रही हैं। वह एक दिसंबर को कोस्टारिका और जर्मनी के मैच में रेफरी की भूमिका में नजर आएंगी। वह पहली महिला रेफरी होंगी, जो पुरुषों के किसी टूर्नामेंट में फाइनल मैच […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार