मरवाही विधानसभा उप चुनाव : रिटर्निंग एवं सहायक अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 20 सितंबर 2020। मरवाही विधानसभा उप निर्वाचन के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा निर्वाचन कार्य के लिए रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग एवं अन्य अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।

राजधानी रायपुर के लभांडी स्थित कोटयार्ड बाइ मैरियट होटल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज 20 सितंबर को सवेरे 11 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के उपायों के संबंध में बताया गया। इसके अलावा निर्वाचन से संबंधित प्रक्रिया और कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। 20 सितंबर को संपन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर यू.एस. अग्रवाल, नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर पुलक भट्टाचार्य, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिपिन मांझी और के.आर.आर.सिंह ने निर्वाचन प्रक्रियाओं के बारे में रिटर्निग और सहायक रिटर्निग अधिकारियों को प्रशिक्षित किया।

इस प्रक्षिक्षण के दूसरे दिन 21 सितंबर को रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को पोस्टल बैलेट सहित मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग, पेड न्यूज, फेक न्यूज, एमसीएमसी आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सवेरे 10.30 बजे अनिर्वाय रूप से उपस्थित होने को कहा गया है।

Leave a Reply

Next Post

ओबीसी और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण के मामले में मान. उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश पर प्रक्रिया

शेयर करेराज्य में प्रचलित राशन कार्ड के डाटाबेस को आधार मानकर पटेल कमीशन के मार्गदर्शन में तैयार किया जाएगा नवीन डाटाबेस यूनिवर्सल पीडीएस की तैयार नयी सूची का अनुमोदन ग्राम सभा एवं नगरीय वार्डो में होगा राशन कार्ड बनाने से वंचित रह गए सभी वर्ग के परिवारों को मिलेगा मौका […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण