मिसाइल गिरने के बाद पाक को उकसा रहा चीन! भारत बोला- हम अपनी जांच पर फोकस करेंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 मार्च 2022। गलती से पाकिस्तानी इलाके में पहुंची मिसाइल के मामले में भारत ने कहा है कि हम अपनी जांच पर फोकस करेंगे। हालांकि पाकिस्तान का कहना है कि वह इस घटना को लेकर द्विपक्षीय वार्ता करना चाहता है। जानकारों को कहना है कि घटना को लेकर चीन भी पाकिस्तान को उकसाने का काम कर रहा है।  भारत ने घटना की अच्छी तरह जांच करने के लिए टीम गठित कर दी है और जांच शुरू भी हो गई है। सूत्रों का कहना है कि भारत इस घटना की तह में जाना चाहता है। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमिटी ने इस मामले को लकर चर्चा की और सुरक्षा की तैयारियों की भी समीक्षा की। 

पाकिस्तान की हमेशा मदद करने वाले और भारत के खिलाफ उकसाने वाले चीन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को मिलकर इस बारे में द्विपक्षीय वार्ता करनी चाहिए। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान और भारत दोनों ही दक्षिण एशिया के महत्वपूर्ण देश हैं। उन दोनों पर क्षेत्र में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी है। 

बता दें कि भारत सरकार ने इस घटना को स्वीकार करते हुए कहा था कि 9 मार्च को भारत की एक मिसाइल गलती से पाकिस्तानी सीमा में चली गई जिसका दुख है। यह रूटीन मेंटिनेंस के दौरान तकनीकी खराबी की वजह से हुआ।  रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में कहा है कि राहत की बात है कि गलती से हुई इस घटना में किसी की जान नहीं गई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी भारत की साफ बात पर संतुष्टि जताई थी। 

Leave a Reply

Next Post

संयुक्त किसान मोर्चे में दरार? एक ही जगह पर नेताओं ने की अलग-अलग मीटिंग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 मार्च 2022। किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले संयुक्त किसान मोर्चे में दरार नजर आने लगी है। हाल ही में एक मीटिंग के दौरान ऐसा कुछ हुआ जो काफी हैरान करने वाला था। यह मीटिंग एमएसपी गारंटी पर किसानों के आंदोलन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं