हॉकी में भारत की पुरुष टीम का शानदार आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से पीटा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

टोक्यो 24 जुलाई 2021। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम जीत के साथ आगाज किया। अपने पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए को मैच जिताने में हरमनप्रीत सिंह और श्रीजेश का खास योगदान रहा। इस दौरान दोनों टीमों की तरफ से शानदार मुकाबला देखने को मिला। पहले क्वार्टर में भारत की तरफ से पहला गोल रूपिंदर पाल सिंह ने किया था। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से पहले क्वार्टर में केन रसेल ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की तरफ से ताबड़तोड़ हॉकी खेली गई। दोनों प्रतिद्वंदी एक दूसरे के खिलाफ गोल करने को तरसते रहे। इस दौरान भारत की तरफ से जोरदार हमला किया गया। हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर में गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। 

तीसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड टीम की तरफ से वापसी की पूरी कोशिश की गई। भारतीय टीम ने भी अपना आक्रमण तेज रखा। इस दौरान मिले पेनाल्टी कॉर्नर का टीम इंडिया ने पूरा फायदा उठाया और हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर बेहतरीन खेल दिखाते हुए दूसरा गोल दागकर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम गोल करने की कोशिश करती रही लेकिन भारत की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे उसकी एक न चली। लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड के जेनेस ने मौका ताड़ा और गोल कर दिया। इस तरह तीसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड का स्कोर 3-2 रहा। 

इस तरह चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड से चमत्कार की उम्मीद थी। अंतिम क्वार्टर में भारत की तरफ से मनदीप सिंह ने गोल करने का एक मौका बनाया लेकिन कीवी टीम गोल बचाने में सफल रही। इस दौरान भारत की तरफ से कुछ गलतियां भी की गईं जिसके एवज में न्यूजीलैंड को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन भारत की तरफ से श्रीजेश ने अच्छा बचाव करते हए भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। 

Leave a Reply

Next Post

अब कोरोना से मासूमों को बचाने की तैयारी, AIIMS चीफ बोले- सितंबर तक आ सकती है बच्चों की वैक्सीन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 जुलाई 2021। भारत में कोरोना महामारी के खिलाफ कोवैक्सिन, कोविशील्ड और स्पूतनिक-वी के सहारे टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। संभावित तीसरी लहर से पहले बच्चों के लिए वैक्सीन पर भी तेजी से काम हो रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एम्स के […]

You May Like

चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत