जगन्नाथ मंदिर में घुसे बांग्लादेशी नागरिक, अनाधिकृत प्रवेश पर पुलिस ने नौ को हिरासत में लिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पुरी 04 मार्च 2024। पुरी के जगन्नाथ मंदिर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में ओडिशा पुलिस ने नौ बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुछ बांग्लादेशी नागरिकों को मंदिर के भीतर जाते देखा। उन्होंने सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। पुरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसपी सुशील मिश्र ने कहा, “हमें शिकायत मिली कि कुछ गैर हिंदू बांग्लादेशी मंदिर में प्रवेश कर गए हैं। हमने नो बांग्लादेशियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।” मंदिर के नियम के अनुसार केवल हिंदू ही यहां प्रवेश कर सकते हैं। अगर गैर हिंदू इस मंदिर में प्रवेश करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिरासत में लिए गए बांग्लादेशियों के पासपोर्ट की जांच की जा रही है। इस दौरान उनमें से एक व्यक्ति हिंदू पाया गया। अन्य पासपोर्ट की भी जांच जारी है। प्राथमिकी जांच से मालूम चला है कि नौ में से चार ने मंदिर में प्रवेश किया था। 

Leave a Reply

Next Post

वोट के बदले नोट मामले में माननीयों को नहीं मिलेगी मुकदमे से राहत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा पुराना फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 मार्च 2024। सांसदों और विधायकों को वोट के बदले रिश्वत लेने के मामले में मुकदमे से मिली राहत छिन सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने इस छूट पर अपनी असहमति जताई है और साल 1998 में दिए अपने पिछले फैसले को पलट दिया […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल