जस मानक लाइव कंसर्ट में भगदड़: नाबालिगों को शराब परोसी; नशे में झूमे यंगस्टर्स, महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की, 3 हजार से ज्यादा पहुंचे थे लोग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 22 अगस्त 2022। रायपुर में रविवार को पंजाबी सिंगर जस मानक का लाइव कंसर्ट हुआ। ‘मानक मैनू लहंगा’… जैसे अपने हिट गाने पर लाइव परफॉर्म कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंची यंगस्टर्स की भीड़ नशे में झूमती दिखी। आम आदमी पार्टी के यूथ विंग ने इस कार्यक्रम में नाबालिगों को शराब परोसे जाने की शिकायत पहले ही जिला प्रशासन से की थी। कार्यक्रम में क्षमता से अधिक भीड़ बुला दी गई, इस वजह से भगदड़ और महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की के हालात बने।

रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित ललित महल में हुए इस कंसर्ट में 3 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। मंदिर हसौद पुलिस के मुताबिक करीब 2 हजार लोगों के लिए कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति ली गई थी। थाना प्रभारी विरेंद्र चंद्रा ने बताया कि भीड़ अधिक हो जाने की वजह से एंट्री के वक्त धक्का-मुक्की और भगदड़ के हालात बने, पुलिस ने हालात काबू करने की कोशिश की। मगर भीड़ अधिक होने से और फोर्स बुलानी पड़ी।

शराब और गांजा परोसा
आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के नेता विकास दास मानिकपुरी ने कहा हम पहले से ही कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे।यहां 18 साल से कम उम्र के नाबालिगों को एंट्री दी गई। उन्हें शराब परोसी गई। युवक गांजा पीकर धुएं का छल्ला उड़ा रहे थे। विकास ने कहा कि आयोजकों पर हम कार्रवाई की मांग करते हैं।

ओडिशा की कंपनी का इवेंट
आप नेता विकास ने बताया कि ये कार्यक्रम ओडिशा की इवेंट कंपनियों ने करवाया। फ्यूजन पिटारा इवेंट और गुरु इवेंट नाम की कंपनियां ओडिशा के काटाभांजी से ऑपरेट करती हैं। कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था की जानकारी लेने के लिए दैनिक भास्कर ने आयोजकों से संपर्क किया मगर पूर्व में जारी किए गए आयोजकों के सभी फोन नंबर बंद हैं।

Leave a Reply

Next Post

तेजस्वी यादव के मॉल पर सीबीआई का छापा, जॉब स्कैम में बढ़ सकती है बिहार के डिप्टी सीएम की मुश्किल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 24 अगस्त 2022। बिहार विधानसभा में आज नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव सरकार फ्लोर टेस्ट में उतरने वाली है। इस बीच सीबीआई ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले की जांच तेज कर दी है। इस मामले में आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां