केजरीवाल का दावा: सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर सकती है ईडी, पंजाब चुनाव से पहले कार्रवाई की चल रही तैयारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 जनवरी 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को आगामी दिनों में जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गिरफ्तार कर सकती है। उनका दावा है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ये हठकंडे अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सूत्रों ने उन्हें बताया है कि ईडी स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उनके खिलाफ दो बार छापेमारी कर चुकी है लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। हम इस बार भी उनका स्वागत करते हैं।

2018 में डॉ. ऋषिराज के साथ आया था नाम

दिल्ली डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉक्टर ऋषि राज के घर पर पड़े सीबीआई छापे में कथित रूप से जैन और उनकी कंपनी से जुड़े संपत्ति के दस्तावेज, 2 करोड़ के बैंक डिपॉजिट की स्लिप बरामद हुई थी।  इससे पता चलता है कि 2011 में जैन की कंपनियों के नाम पर 2 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे। इसके अलावा जैन के नाम पर दिल्ली स्थित कराला गांव में 12 बीघा 2 बिस्वा और 8 बीघा 17 बिस्वा जमीन के बैनामा के साथ 14 बीघा जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी भी बरामद हुई थी।

Leave a Reply

Next Post

फ़िल्म शशांक का ट्रेलर रिलीज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 23 जनवरी 2022। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उनके प्रशंसकों में निराशा के साथ ही बॉलीवुड में कई अहम सवाल शुरू हो गए। पिछले साल उनकी जीवन से प्रभावित फ़िल्म शशांक की घोषणा हुयी थी अब फ़िल्म बनकर तैयार हैं और फ़िल्म […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग