आयकर विभाग का छापा: सपा नेता राजीव राय बोले- 15 घंटे की पूछताछ में मिले मात्र साढ़े 17 हजार, रात 12 बजे लौटी टीम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

्लरखनऊ 19 दिसंबर 2021। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में समाजवादी पार्टी नेताओं के यहां आयकर विभाग के छापे का सिलसिला आज दूसरे दिन भी जारी है। हालांकि मऊ में सपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय के आवास से आयकर विभाग की टीम लौट गई। विभाग की कार्रवाई करीब 15 घंटे बाद रात 12 बजे खत्म हुई। सपा नेता ने दावा किया कि छापे के बाद टीम को केवल साढ़े 17 हजार रुपये ही मिले। इस दौरान वित्तीय लेनदेन, डिजिटल लेनदेन, बैंकिंग दस्तावेज, गहने, शेयर में निवेश आदि की जांच की। टीम ने राजीव राय के कंप्यूटर का हार्ड डिस्क भी अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही उनके मोबाइल का क्लोन भी लिए जाने के बात सामने आ रही है। पूरी कार्रवाई के दौरान राजीव राय को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया था।

घर के  एक-एक हिस्से की गहनता से जांच पड़ताल

आयकर विभाग के अधिकारियों ने सपा नेता आवास के एक-एक हिस्से की गहनता से जांच पड़ताल की। टीम ने देर रात तक लगभग हर कमरे की बारी-बारी से तलाशी ली। इधर देर रात तक सपा नेता के घर पर कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों पर राजीव राय को फंसाने का आरोप भी लगाया और भाजपा के दबाव में आकर छापा मारने की बात कही। राजीव राय के आवास के बाहर भारी सं

सपा नेता ने कहा- समाजवादी ऐसे छापे से डरने वाले नहीं

शनिवार सुबह से जारी कार्रवाई के बाद रात करीब 12 बजे आयकर विभाग की टीम तमाम दस्तावेजों के साथ वापस रवाना हो गई। वहीं छापेमारी की कार्रवाई को लेकर सपा नेता राजीव राय ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई सरकार बदले की भावना से करा रही है। उन्होंने बताया कि केवल साढ़े 17 हजार रुपये मिले। उन्होंने कहा कि समाजवादी ऐसी कार्यवाही से डरने वाले नहीं हैं। कहा की मऊ की जनता के लिए अंतिम सांस तक काम करता रहूंगा। बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी पार्टी के नेताओं तथा कारोबारियों के आवास तथा प्रतिष्ठानों पर शनिवार से आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। आगरा, मैनपुरी, लखनऊ में इन नेताओं तथा कारोबारियों के ठिकानों पर कई टीमें शनिवार तड़के से जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: अब मुफ्त नहीं होगा सफर, इस तारीख से वसूला जाएगा टोल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 दिसंबर 2021। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अब सफर मुफ्त नहीं होगा। एक्सप्रेसवे पर 25 दिसंबर से टोल वसूला जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसकी सूचना जारी कर दी है। टोल की दरें तय हो गई हैं। सराय काले खां से मेरठ तक […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग