बुलडोजर एक्शन पर ‘सुप्रीम’ फैसला: मायावती बोलीं- खत्म होगा आतंक, सांसद चंद्रशेखर बोले- ये यूपी सरकार को तमाचा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 13 नवंबर 2024। आरोपियों के खिलाफ राज्य सरकारों बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के दिए गए निर्णय का बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इससे बुलडोजर का छाया आतंक अब खत्म होगा। उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर विध्वंसों से जुड़े आज के फैसले व इससे संबंधित कड़े दिशा-निर्देशों के बाद यह उम्मीद की जानी चाहिए कि यूपी व अन्य राज्य सरकारें जनहित व जनकल्याण का सही व सुचारू रूप से प्रबंधन करेंगी और बुलडोजर का छाया आतंक अब जरूर समाप्त होगा।

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि कार्यपालिका न्यायाधीश नहीं बन सकती है। बिना प्रक्रिया आरोपी का घर तोड़ना असंवैधानिक है। यहां तक कि दोषी पाए जाने पर भी सजा के तौर पर उनकी संपत्ति नष्ट नहीं की जा सकती है। सुनवाई से पहले आरोपी को दंडित नहीं किया जा सकता है।  अधिकारियों द्वारा पद का दुरुपयोग करने पर उन्हें दंडित किया जाएगा और घर तोड़ने पर संतुष्ट करना होगा कि यही एकमात्र न्याय का मार्ग  है।

ये प्रदेश सरकार को तमाचा
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ये भाजपा की उत्तर प्रदेश की सरकार को जोरदार तमाचा है कि बिना दोषी सिद्ध हुए या कोर्ट के निर्णय के आप किसी का घर नहीं गिरा सकते हैं… मैं इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका में अभी भी दिवाली का जश्न बरकरार, राष्ट्रपति चुनाव के हफ्ते बाद कैपिटल में बड़ा आयोजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 14 नवंबर 2024। अमेरिका में पिछले सप्ताह हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद एक बड़ा आयोजन किया गया। यहां के यूएस कैपिटल में दो दर्जन से अधिक सांसदों और प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकियों ने दिवाली मनाई। कैपिटल हिल में हर साल दिवाली मनाई जाती है। इस बार […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही