कनेक्ट सेंटर के पदाधिकारियों को लोकसभावार जिम्मेदारी दी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 22 फरवरी 2026। एआईसीसी के निर्देश पर प्रदेश में आधुनिक कनेक्ट सेंटर बनाया गया है जिसका संचालन के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कनेक्ट सेंटर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को लोकसभावार दायित्व सौंपा एवं नियुक्ति पत्र दी। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिये। कनेक्ट सेंटर की उपयोगिता की जानकारी दी। एआईसीसी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं वरिष्ठ नेतागण आने वाले दिनों में नवनिर्मित कनेक्ट सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

सरगुजा लोकसभा प्रभारी दिनेश निर्मलकर, रायगढ़ लोकसभा प्रभारी अमितेश भारद्वाज, जांजगीर-चांपा लोकसभा प्रभारी गीता सिंह, कोरबा लोकसभा प्रभारी बंशी कन्नौजे, बिलासपुर लोकसभा प्रभारी लक्ष्मी देवांगन, मनोज सोनकर, राजनांदगांव लोकसभा प्रभारी कविता वर्मा, सुरेश वर्मा, दुर्ग लोकसभा प्रभारी जयप्रकाश साहू, रायपुर लोकसभा प्रभारी प्रेमलता बंजारे, महासमुंद लोकसभा प्रभारी अंशुल मिश्रा, बस्तर लोकसभा प्रभारी कामरान अंसारी, कांकेर लोकसभा प्रभारी शीतल कुलदीप, माधव छुरा को नियुक्त किया गया है।

बैठक में कनेक्ट सेंटर के चेयरमेन एवं प्रदेश महामंत्री दीपक मिश्रा, कन्हैया अग्रवाल, अशोक राज आहूजा, शिव सिंह ठाकुर, डॉ. अजय साहू, सुनील कुकरेजा, दिलीप चौहान, अशोक चतुर्वेदी, अजय अग्रवाल, कमलेश मिश्रा, पल्लवी सिंह, करूणा कुर्रे, दिनेश तिवारी, शब्बीर खान एवं पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का प्रदेशव्यापी भाजपा कार्यालय घेराव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 22 फरवरी 2026। आज छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों का घेराव किया गया। राजधानी रायपुर में यह विशाल आंदोलन प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में राजीव गांधी चौक से शुरू होकर भारतीय जनता पार्टी के रजबंधा स्थित […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग