मराठा आरक्षण के लिए बिहार पैटर्न अपनाने पर विचार कर रही सरकार, शीतकालीन सत्र में हो सकता है निर्णय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 26 नवंबर 2023। आरक्षण के स्थायी समाधान के लिए महाराष्ट्र सरकार बिहार पैटर्न आजमाने पर विचार कर रही है। इसके तहत महाराष्ट्र में भी बिहार की तरह जातिगत जनगणना कराई जा सकती है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में इस पर निर्णय लिए जाने का संकेत दिया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार शनिवार को महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री दिवंगत यशवंतराव चव्हाण की पुण्यतिथि पर सतारा जिले के कराड में थे। उन्होंने कराड स्थित चव्हाण की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आरक्षण कानूनी दायरे  में होना जरूरी
इसके बाद उन्होंने कहा कि राज्य में आरक्षण समेत कई अन्य मुद्दे हैं। हर किसी को अपने समाज के लिए आरक्षण की मांग करने का अधिकार है। लेकिन, आरक्षण कानूनी दायरे में होना चाहिए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा आरक्षण देने का आश्वासन दिया है। सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है।

अजित पवार ने कहा कि बिहार सरकार ने आरक्षण को लेकर कुछ अलग फैसले लिए हैं। अगले महीने में महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। हम इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि क्या बिहार जैसा कुछ किया जा सकता है? महाराष्ट्र में 52 फीसदी आरक्षण दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

'मुंबई इंडियंस ने 'स्वर्ण' जीत लिया', हार्दिक के गुजरात छोड़ने की खबरों पर अश्विन का बयान आया सामने

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 नवंबर 2023। हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में शामिल होने की संभावनाओं ने भारतीय क्रिकेट परिदृश्य में हलचल मचा दी है। हार्दिक ने मुंबई की टीम से ही 2015 में अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, 2022 में […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए