एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी

Indiareporter Live
शेयर करे

स्कूटी-साइकिल से हो रही तस्करी, प्रबंधन और पुलिस अनजान

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा, 23 जुलाई। जिले की एसईसीएल मानिकपुर खदान क्षेत्र में बरसात के मौसम में भी कोयला चोरी का खेल बेखौफ जारी है। देर रात कोयला तस्कर जान जोखिम में डालकर स्कूटी और साइकिलों में कोयला भरकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है, लेकिन अब तक प्रबंधन और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार हर रात मानिकपुर खदान के आसपास कोयला चोरों का जमावड़ा लगता है। बरसात में फिसलन भरे रास्तों और गड्ढों के बावजूद तस्कर कोयला निकालकर उसे स्कूटी, साइकिल और अन्य छोटे वाहनों में भरकर ले जाते हैं। सोशल मीडिया पर कोयला चोरी का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लोग अंधेरे में कोयला बीनकर ले जा रहे हैं।

सूत्रों की माने टबचोरी का कोयला आसपास के होटल, ढाबा, फैक्ट्रियों और ईंट भट्ठों में बड़े पैमाने पर खपाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग चोरी का कोयला पहले फैक्ट्री परिसर में जमा करते हैं। इसके बाद वहां से बड़ी गाड़ियों में लोड कर आगे तस्करी की जाती है। मामले को लेकर कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि मीडिया के माध्यम से यह मामला संज्ञान में आया है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी।

वहीं एसईसीएल प्रबंधन की ओर से पीआरओ सनिस चंद्रा ने बताया कि आपके जरिए यह विषय संज्ञान में लाया गया है। हम क्षेत्रीय प्रबंधन से वस्तुस्थिति की जानकारी ले रहे हैं। आवश्यक होने पर प्रबंधन द्वारा स्थानीय पुलिस से भी सहयोग लिया जाएगा। मानिकपुर खदान में कोयला चोरी कोई नई बात नहीं है। बरसात के दिनों में सुरक्षा व्यवस्था और कमजोर हो जाती है, जिसका फायदा तस्कर उठा रहे हैं। जान जोखिम में डालकर हो रही इस चोरी से न केवल राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक कोयला चोरी का यह खेल रुकने वाला नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला

शेयर करेपति को तीन साल का कठोर कारावास; अदालत ने सुनाई सजा इंडिया रिपोर्टर लाइव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 23 जुलाई 2026। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में छठी कार्यक्रम के दौरान अपनी पत्नी पर बसूले से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कठोर […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग