कोझिकोड सड़क हादसा: कार और लॉरी की भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 फरवरी 2026। कोझिकोड में शनिवार तड़के एक कार के खड़ी लॉरी से टकराने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रमनट्टुकरा के धिनिल और फेरोक के रहने वाले अजीश, विमल और श्यामलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कार सवार एक अन्य व्यक्ति पंथीरंकावु निवासी धिजिल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अग्निशमन एवं बचाव सेवा के मीनचांथा केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें तड़के तीन बजकर 25 मिनट पर रमनट्टुकरा के मॉडर्न बाजार में एक कार के खड़ी लॉरी से टकराने की सूचना मिली। स्थानीय निवासियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और एक व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाल लिया। बाकी चार को अग्निशमन कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार को काटकर बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि सभी पांच लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन चार की उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) भी दुर्घटना के कारणों की जांच करेगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

89 अफगान चौकियां नष्ट, 18 पर किया कब्जा; PAK के मंत्री का दावा- हमलों में मारे 297 तालिबान लड़ाके

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 28 फरवरी 2026। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बने हुए हैं और दोनों ओर से ही हमलों का दौर जारी है। इस बीच पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया है कि अफगान तालिबान और उनके सहयोगी आतंकवादी समूहों के लगभग 300 जवान उनके […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग