‘सही के साथ खड़े रहना भारत का कर्तव्य’, गाजा पर जारी हमलों के बीच प्रियंका ने इस्राइल पर साधा निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 दिसंबर 2023। इस्राइल-हमास संघर्ष के कारण गाजा में हो रहे युद्ध को लेकर प्रियंका गांधी ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि भारत का कर्तव्य है कि जो सही है उसके साथ खड़े रहे। साथ ही युद्धविराम के लिए हर संभव प्रयास करें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, ‘भारत हमेशा सही बातों का समर्थन करता आया है। हमारे देश ने स्वतंत्रता के लिए फलस्तीनी लोगों का हमेशा से समर्थन किया है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘गाजा में बमबारी अभी भी जारी है। खाद्य आपूर्ति दुर्लभ हो गई। चिकित्सा सुविधाएं नष्ट कर दी गई और जरूरत की सभी चीजों की आपूर्ति को भी बंद कर दिया गया है। पूरे देश को खत्म किया जा रहा है।’

सही के साथ खड़े रहना भारत का कर्तव्य
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इस युद्ध में 16,000 मासूम नागरिक मारे जा चुके हैं, जिसमें 10,000 बच्चे,  60 पत्रकार और सैकड़ो चिकित्सा कर्मचारी शामिल है। प्रियंका ने कहा, ‘ये हमारे जैसे ही सपने और उम्मीदे रखने वाले लोग है। हमारे आंखो के सामने उन्हें मारा जा रहा है। कहां गई हमारी इनसानियत? हम अपने फलस्तीनी भाई बहनों का उनकी आजादी के संघर्ष में लंबे समय से ही समर्थन कर रहे हैं, लेकिन अब हम पीछे हो गए हैं और उनके लिए कुछ भी नहीं कर रहे।’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय का हिस्सा होने के नाते यह भारत की जिम्मेदारी है कि वह सही के साथ खड़े रहे। हमें जल्द से जल्द युद्धविराम सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।’ 

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताई गई जानकारी के अनुसार इस इस्राइल-हमास संघर्ष के कारण गाजा में मरने वालों की संख्या 16,200 के पार जा चुकी है। वहीं 42,000 के करीब घायल है। सात अक्तूबर को हुए हमले के बाद इस्राइल ने गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य आक्रमण शुरू किया है। 

Leave a Reply

Next Post

भारत के विकसित राष्ट्र और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का कोई शॉर्टकट नहीं, युवाओं से बोले प्रधान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 दिसंबर 2023। केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्टार्टअप कॉनक्लेव में कहा कि भारत के विकसित राष्ट्र और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का कोई शॉर्टकट नहीं है। इसके लिए हमें हमारे युवाओं पर भरोसा करना होगा। हमें उनका मार्गदर्शन […]

You May Like

500 पैट्रियट मिसाइलें देगा अमेरिका....|....गिधवा में पहुंचे विदेशी प्रवासी पक्षी, अभयारण्य घोषित करने की मांग....|....चेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी....|....विभागीय जांच के बिना कर्मचारी को नहीं दे सकते दंड....|....डीएमएफ घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई....|....ओबीसी आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी रिजल्ट नहीं....|....बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया....|....अर्नब कमजोर, फिर भी एमपी में क्यों हो रही बारिश?....|....एमपी राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन....|....वोट चोरी से सत्ता हथियाने वाली भाजपा और ज्ञानेश कुमार एक ही सील के चट्टे बट्टे, दोनों एक दूसरे को बचा रहे