वोट चोरी से सत्ता हथियाने वाली भाजपा और ज्ञानेश कुमार एक ही सील के चट्टे बट्टे, दोनों एक दूसरे को बचा रहे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के प्रेसवार्ता पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि वोट चोरी से सत्ता हथियाने  वाली भाजपा और ज्ञानेश कुमार एक ही सील के चट्टे बट्टे है। ज्ञानेश कुमार को बचाने भाजपा नेता और मोदी सरकार के मंत्री घूम घूम कर झूठ की रायता फैला रहे है।जिस प्रकार से मतदाता सूची में गड़बड़ी कर करोड़ो नाम को काटकर चुनाव आयोग ने भाजपा को मदद की थी। देशभर में 13 करोड़ 60 लाख से अधिक मतदातों का नाम एसआईआर में घुसपैठिया पकड़ने का दावा कर काटा गया था उसकी पोल खुल गई है देशभर के करोड़ो मतदातों को घुसपैठिया ढूंढे के नाम से लाईन में लगवाया गया। अभी चुनाव आयोग के अनुसार मात्र 1600 लोग विदेशी मिले है उनमें पाकिस्तानी बांग्लादेशी कितने है स्पस्ट नही है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा केंचुआ ने अपने सहयोगी चुनाव आयुक्तों की आपत्ति करके सँविधान संशोधन के बिना फार्म 6 में जो घोषणा पत्र को जोड़ा था।भाजपा नेताओं के द्वारा मतदातों के नाम कटवाने बड़ी संख्या में फार्म 7 का उपयोग किया जिसे चुनाव आयोग ने स्वीकार किया। नाम काटने जोड़ने की अधिकार से राज्यों के चुनाव आयोग के पदाधिकारियों से शक्ति छीन कर केन्द्रीयकरण किया।ये सब उजागर हो गया है।काँग्रेस के दबाव में चुनाव आयोग अब एसआईआर के बाद एसएसआर कर काटे गये नामो को जोड़ने मुहिम चला रही है। छत्तीसगढ़ में भी 25 लाख नाम मतदाता सूची से हटाये गये है।भाजपा लोकतंत्र विरोधी है मतदाताओं को मतदान के अधिकार से दूर कर चुनाव जीत रही है भाजपा का यह अलोकतांत्रिक चरित्र जग जाहिर हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनजंय सिंह ठाकुर ने कहा कांग्रेस लगातार वोट चोरी का पर्दाफाश कर रही है। केंद्रीय चुनाव आयोग को हटाने एवं एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने की मांग कर रही है जिसे भाजपा घबराई हुई है इसलिये भाजपा नेता अब घूम घूम कर झूठ बोल रही है। भाजपा के खिलाफ जनता में बेहद आक्रोश है।भाजपा कुछ भी कर ले जनता सबक सिखाएगी।

Leave a Reply

Next Post

एमपी राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन

शेयर करेमोहन यादव समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 31 अक्टूबर 2026। मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव को लेकर शनिवार को भोपाल में राजनीतिक सरगर्मियां तेज रहीं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में […]

You May Like

गिधवा में पहुंचे विदेशी प्रवासी पक्षी, अभयारण्य घोषित करने की मांग....|....चेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी....|....विभागीय जांच के बिना कर्मचारी को नहीं दे सकते दंड....|....डीएमएफ घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई....|....ओबीसी आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी रिजल्ट नहीं....|....बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया....|....अर्नब कमजोर, फिर भी एमपी में क्यों हो रही बारिश?....|....एमपी राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन....|....वोट चोरी से सत्ता हथियाने वाली भाजपा और ज्ञानेश कुमार एक ही सील के चट्टे बट्टे, दोनों एक दूसरे को बचा रहे....|....एक लाख सरकारी नौकरी निकला जुमला: कांग्रेस