बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

उज्जैन, 31 अक्टूबर 2026। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे तड़के सुबह चार बजे होने वाली अलौकिक भस्म आरती में शामिल हुईं और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, तमन्ना भाटिया देर रात ही उज्जैन पहुंच गई थीं। सुबह भस्म आरती शुरू होने से पहले वे अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नंदी हॉल में पहुंच गई थीं। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनके लिए प्रथम पंक्ति में विशेष व्यवस्था की गई थी। करीब एक घंटे तक चली भस्म आरती के दौरान तमन्ना हाथ जोड़कर ध्यान में लीन नजर आईं। भस्म आरती के बाद उन्होंने गर्भगृह के बाहर से बाबा महाकाल के दर्शन किए और पुजारियों से आशीर्वाद लिया।

बोलीं- यहां आकर मन को शांति मिलती है
दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में तमन्ना भाटिया ने कहा, “जय श्री महाकाल। आज पावन भस्म आरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला। इसके लिए मैं खुद को धन्य मानती हूं। परिवार के साथ यहां आकर मन को असीम शांति मिली। महाकाल मंदिर की व्यवस्था बहुत शानदार है। यहां हर श्रद्धालु आराम से दर्शन कर पाता है। बता दें कि तमन्ना भाटिया भगवान शिव की अनन्य भक्त हैं। वे अपनी फिल्मों की रिलीज और निजी जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के लिए अक्सर उज्जैन आती रहती हैं। इससे पहले भी वे महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर चुकी हैं। तमन्ना के उज्जैन आगमन की खबर मिलते ही प्रशंसकों में उत्साह देखा गया। हालांकि, वे बिना किसी शोर-शराबे के सादगी के साथ मंदिर से रवाना हो गईं। 

Leave a Reply

Next Post

ओबीसी आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी रिजल्ट नहीं

शेयर करेसामान्य वर्ग के उम्मीदवारों ने भेजा नोटिस इंडिया रिपोर्टर लाइव जबलपुर, 31 अक्टूबर 2026। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण विवाद में उच्च न्यायालय के निर्णय पर अमल न होने के विरोध में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव को कानूनी सूचना पत्र भेजा है। […]

You May Like

500 पैट्रियट मिसाइलें देगा अमेरिका....|....गिधवा में पहुंचे विदेशी प्रवासी पक्षी, अभयारण्य घोषित करने की मांग....|....चेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी....|....विभागीय जांच के बिना कर्मचारी को नहीं दे सकते दंड....|....डीएमएफ घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई....|....ओबीसी आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी रिजल्ट नहीं....|....बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया....|....अर्नब कमजोर, फिर भी एमपी में क्यों हो रही बारिश?....|....एमपी राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन....|....वोट चोरी से सत्ता हथियाने वाली भाजपा और ज्ञानेश कुमार एक ही सील के चट्टे बट्टे, दोनों एक दूसरे को बचा रहे