‘जितना ज्यादा रिस्क, उतना बड़ा इनाम..’, टी20 में भारतीय टीम के दृष्टिकोण को लेकर कोच गंभीर का बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 फरवरी 2025। भारत ने पांचवें और आखिरी टी20 में इंग्लैंड को 150 रन से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम की। यह गौतम गंभीर की देखरेख में टीम इंडिया की तीसरी सीरीज जीत थी। पांचवें टी20 के बाद कोच गंभीर ने अपने खिलाड़ियों की तारीफ की है और कहा है कि टी20 में भारतीय टीम का दृष्टिकोण ‘जितना ज्यादा रिस्क, उतना बड़ा इनाम’ वाला है। इसी रणनीति को अमल कर टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। गंभीर ने कहा कि चाहे परिस्थिति कैसी भी हो, भारत आगे भी टी20 में आक्रामक क्रिकेट खेलता रहेगा। पुणे में चौथे टी20 में भारत एक वक्त मुश्किल स्थिति में था। इंग्लैंड के साकिब महमूद ने पारी के दूसरे ओवर में तीन विकेट मेडन डालकर टीम इंडिया को परेशानियों में डाल दिया था। हालांकि, टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की और जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा किया था। गंभीर ने कहा, ‘हम इसी तरह का टी20 क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हम क्रिकेट मैच गंवाने से डरना नहीं चाहते। हम हाई रिस्क, ज्यादा रिवार्ड वाला क्रिकेट खेलना चाहते हैं और इस टीम ने उस विचारधारा, उस नीति को वास्तव में अच्छी तरह से अपनाया है। मुझे लगता है कि इस टी20 टीम की विचारधारा निस्वार्थता और निडरता पर आधारित है। मुझे लगता है कि पिछले छह महीनों में इन खिलाड़ियों ने दिन-रात ऐसा किया है।

भारतीय कोच ने कहा, ‘हम लगातार 250-260 रन तक पहुंचना चाहते हैं। ऐसा करने की कोशिश में, ऐसे मैच भी होंगे जहां हम 120-130 रन पर आउट हो जाएंगे, लेकिन यही टी20 क्रिकेट है। और जब तक आप उस ज्यादा जोखिम वाले क्रिकेट को नहीं खेलते हैं, तब तक आपको बड़े इनाम भी नहीं मिलेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात, मुझे लगता है कि हम सही रास्ते पर हैं। उन बड़े टूर्नामेंटों में हम अभी भी इसी तरह खेलना जारी रखना चाहते हैं और हम कुछ भी खोने का डर नहीं रखना चाहते हैं। भारत की सफलता के पीछे एक मुख्य कारण इंग्लैंड का वरुण चक्रवर्ती की स्पिन को पढ़ने में असमर्थता थी। भारतीय मिस्ट्री स्पिनर इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए एक अनसुलझी पहेली बनी रही। उन्होंने 9.85 की औसत और 7.66 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट के साथ सीरीज समाप्त की। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए। गंभीर ने वरुण की तारीफ करते हुए कहा, ‘आईपीएल से अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में उनका बदलाव शानदार रहा है। और यह सीरीज शायद उनके लिए बेंचमार्क भी थी क्योंकि इंग्लैंड एक शानदार टीम है। उनके पास कुछ बेहतरीन क्रिकेटर हैं और जिस तरह की पिचों पर हम खेले हैं, मुझे लगता है कि वे शानदार बल्लेबाजी विकेट थे। हालांकि, जिस तरह से वरुण ने उन कठिन ओवरों में गेंदबाजी की है, वह अभूतपूर्व है।

Leave a Reply

Next Post

भारत की कांगो में तनावपूर्ण स्थिति पर पैनी नजर, भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव किंशासा 03 फरवरी 2025। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के किंशासा में भारतीय दूतावास ने रविवार को कहा कि वह मध्य अफ्रीकी देश में सुरक्षा स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और बुकावु में सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं